अधिकतम राजस्व वसूली वितरण हानियों में कमी व सुचारु विद्युत आपूर्ति पर होगा फोकस
बिना निजीकरण के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में सुधार किये जाने को लेकर पूरे प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ के संघठन उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने कल सरकार के साथ समझौता होने के बाद कार्य बहिस्कार का फैसला वापस लेने के बाद कहा कि बिना निजीकरण किए पूर्वांचल केा सुधार के रास्ते पर ले जाने के लिए पावर ऑफिसर्स एसोसिएसन ने आज पूरे प्रदेश के अपने अभियंताओ को समझौते की शर्तो के मुताबिक करो मरो की तर्ज पर सुधार करके उपभोक्ताओ की 100 प्रतिशत संतुष्टि की दिशा में अभियान चलाए एवं उपभोक्ता देवो भव: की संस्कृत को चरितार्थ करने की दिशा में आगे बढ़ना है का संकल्प दिलाया।
एसोसिएशन ने कहा कि समझौते की शर्तो के मुताबिक 3 माह में एक ऐसा सुधारवादी मानक सेट करना है जिससे निजीकरण की चर्चा स्वता समाप्त हो जाय।
इसी सम्बन्ध में एसोसिएसन का एक 15 सदस्यीय प्रतिनिध मंडल एसोसिएसन कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उनका धन्यबाद ज्ञापित किया और उन्हे भरोसा दिलाया की प्रदेश के दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंता पूरी निष्ठा के साथ समझौते की शर्तो पर खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे ।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा उपभोक्ता और कार्मिको के बीच ऐसा संवाद स्थापित करें जो देश के लिए मिसाल बने और उपभोक्ता देवो भव का नारा साकार हो। उन्होंने कहा कि किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी न हो ऐसा मानक बनाना है जिससे ऊर्जा क्षेत्र आत्मनिर्भर बनने के रास्ते पर चलकर एक कीर्तमान खड़ा करे।
इस सम्बन्ध में उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन, के अध्यक्ष के बी राम कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष श्री एसपी सिंह, अति महासचिव अनिल कुमार, सचिव आरपी केन संगटन सचिव अजय कुमार महेंद्र सिंह आनद कनौजिया, अजय कनौजिया, रंजीत कुमार, अवनीश कुमार ने न प्रदेश में अपने सभी सदस्यो को निर्देश जारी किया है कि सभी केवल पूर्वांचल ही नहीं सभी बिजली कम्पनियो में 100 प्रतिशत उपभोक्ता संतुष्टी पर खऱे उतरे और उपभोक्ता को कोई शिकायत का मौका न दे।







