Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    बुद्ध के दर्शन में मानव कल्याण

    By May 18, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 574
    दिलीप अग्निहोत्री
    महात्मा बुद्ध ने शांति, सौहार्द का सन्देश देकर मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने बताया कि हिंसा से किसी का भला नहीं हो सकता। परस्पर अहिंसा का भाव होगा, तो कोई व्यक्ति किसी अन्य को पीड़ा नहीं पहुँचायेगा। तब सभी में एक दूसरे के प्रति सहयोग व सौहार्द का विचार पल्लवित होगा। जीव जंतुओं के प्रति भी दयाभाव होना चाहिए। आधुनिक युग में खासतौर पर विकसित देशों ने घातक अस्त्र शस्त्र के जखीरे बना लिए है। बुद्ध का देश भारत कभी आक्रमणकारी नहीं रहा। भारत ने सदैव विश्व शांति की कामना की है। इतना ही नहीं इसके लिए सदैव प्रयास भी किये है।
    महात्मा बुद्ध ने राजपाट एवं घर परिवार त्याग कर कठोर तप से बुद्धत्व प्राप्त करके समाज सुधार का कार्य किया। अन्धविश्वास और कुरीतियों को दूर करते हुए भगवान बुद्ध ने जो व्यवहारिक और सहज शिक्षा एवं दर्शन दिया वह आज भी प्रासंगिक है। महात्मा बुद्ध सामाजिक समानता एवं समरसता के पक्षधर थे, उनके द्वारा बताये गये ‘अष्टांग मार्ग’ में एक वैचारिक दर्शन है। गौतम बुद्ध द्वारा दी गयी शिक्षाएं मनुष्य के जीवन में संजीवनी का संचार कर सकती हैं। मन की शान्ति के लिए भगवान बुद्ध के विचार महत्वपूर्ण हैं।
    उक्त विचार उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज बौद्ध बिहार शान्ति उपवन में संयुक्त बुद्ध उपासक संघ द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर आचार्य  दया सागर बौद्ध, भिक्खु श्री प्रज्ञासील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे। राज्यपाल ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके अपनी आदरांजलि व्यक्त की।
    राज्यपाल ने बौद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध का दर्शन एवं मानव के प्रति उनकी अपार करूणा व गहन संवेदना समाज के लिए अमृत संजीवनी है। भगवान बुद्ध की मन को छू लेने वाली शिक्षाएं व्यक्ति को समाधान की ओर ले जाती है। बौद्ध धर्म मूलतः भारत की श्रवण परम्परा से उत्पन्न धर्म और दर्शन है। बौद्ध धर्म अपनी सहजता और सरलता के कारण देखते-देखते तिब्बत, चीन, मलेशिया, थाइलैण्ड, कोरिया जैसे अनेकों देश में फैला। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी देशों के बीच बौद्ध धर्म भारत के लिए धार्मिक एवं अध्यात्मिक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है।
    राज्यपाल ने कहा कि पांच वर्षों में यह पहला अवसर है जब उन्हें बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राज्यपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमण्डल के सदस्यों, उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश एवं न्यायधीशों को शपथ दिलाता है, पर प्रोटोकाल में ऐसा है कि वह स्वयं कहीं नहीं जा सकता, जब तक कि उसे आमंत्रित न किया जाय। उन्होंने आयोजकों द्वारा पहली बार बुलाये जाने के लिये आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर  दया सागर बौद्ध ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा एक माँगपत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु  प्रज्ञासील ने भी अपने विचार रखे।

    Keep Reading

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    आज हर कोई अवसाद से ग्रस्त और भय से व्याप्त क्यों?

    An Exemplar of Tolerance: The Unique Encounter Between Saint Dadu and the Daroga

    सहनशीलता की मिसाल: संत और दरोगा की अनोखी मुलाकात

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    The True Essence of Devotion: A Scripturally Prescribed 'Bada Mangal' Bhandara at Shri Shakti Dham Ashram

    भक्ति का सच्चा स्वरूप: श्री शक्ति धाम आश्रम में शास्त्रोक्त ‘बड़ा मंगल’ भंडारा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    June 3, 2026
    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    June 3, 2026

    मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading