Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कोरोना का कहर एक युग परिवर्तन की ओर! Part-2

    By April 30, 2020Updated:April 30, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 514

    आज पूरा विश्व दुःखी है, यहाँ अनगिनत भय हैं, बढ़ रहा यम है।
    खुद को बदलना पड़ेगा हमें अब, तभी मानो मानव की विजय है।।

     

    कोविड-19 जैसे महाविषाणु के चलते पूरे विश्व में भय व्याप्त है। मानव जाति में त्राहि-त्राहि मची है। लोग जान बचाने के लिये जीविका छोड़ घर में दुबके हैं, और अगर जीविका का ही अंत हो गया तो जीवन यापन कैसे होगा? आमजन में बहुत ही असमंजस की स्थिति है। यह स्थितियाँ देश व विदेश पूरे विश्व में व्याप्त हैं। अभी जब तक इस महाविषाणु की दवा या वैक्सीन नहीं बन जाती तब तक तो स्थितियाँ अतिगंभीर हैं ही, लॉकडाउन व गाईड लाइन का पालन तो करना ही पड़ेगा। इसके बाद तो कई लोग अपने जीविकोपार्जन का साधन ही बदल सकते हैं। कोरोना की दवा आने के बावजूद भी बहुत से परिवर्तन करने पड़ सकते हैं व बहुत सी सावधानी बरतनी आवश्यक हो सकती है। हो सकता है ये परिवर्तन हमें अपनाने ही पड़ें और तभी हम ऐसे अदृश्य महाशत्रुओं से बच कर मानव जाति व सभ्यता को बचा सकें। कोरोना के बाद भारत व विश्व में क्या परिवर्तन व बदलाव हो सकते हैं या किये जाने आवश्यक हैं उस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमारे सीनियर कॉपी एडीटर राहुल कुमार गुप्त ने बहुत से चिंतनशील, दूरदर्शी तथा विभिन्न व्यवसायों से संबंधित लोगों से ऑनलाईन सुझाव व विचार साझा किये। इन सुझावों व विचारों से संबंधित यह दूसरी कड़ी है।

     

    यूपी के बबेरू विधानसभा क्षेत्र के एड. सुनील पाण्डे से इस विषय में काफी विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इस तरह की समस्या शायद ही मानवीय सभ्यता के इतिहास में आयी हो, हो सकता है लेकिन वो वैश्विक तो कतई न रही होगी। ग्लोबलाईजेशन के इस दौर (जब दुनिया एक मुट्ठी में है) के कारण ही इस महामारी ने वैश्विक रूप धारण कर लिया है। अतः ऐसी महामारियों से भविष्य में बचने के लिये भौमंडलीकरण के पर्याय कितने बदलेंगे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन परिवर्तन तो जरूर होगा। विश्व के देशों में बाजार का स्वरूप स्वदेशी वस्तुओं से लबरेज हो सकता है। बाजार के मामले में या पर्यटन के मामले में ग्लोबलाईजेशन का विस्तार लोग भले ही स्वतः कम कर दें लेकिन सरकारें कुछ सख्त नियम बनाते हुए इनके बदलाव में शायद ही कोई परिवर्तन करे।

    हमारे देश में गरीबी का प्रतिशत भी कम नहीं है तथा निम्न मध्यवर्गीय को जोड़ें तो यह प्रतिशत 65 पार हो जायेगा। महामारी के दौर में गाज तो गिरती सब पर है। लेकिन इसकी तीव्रता की दर निम्न मध्य वर्गीय व मध्य मध्यवर्गीय परिवारों पर भी काफी होती है। हम भी इन्हीं परिवारों से आते हैं तो आज के विपदा की स्थिति से भी भलीभाँति वाकिफ़ हैं। शायद ही इन परिवारों के लिये भविष्य में भी कोई रियायत दी जाये। सरकार को इन परिवारों की ओर भी ध्यान आकृष्ट करना होगा। क्योंकि यही मध्यवर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सबसे ज्यादा परिवर्तन इन्हीं के जीवन पर होने वाला है अतः सरकार को इन वर्गों के हितों के लिये जरूर कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।

     

    जिस प्रकार से इस महामारी से अर्थव्यवस्था की रीढ़ की टूट रही है उससे तो समय पर होने वाले चुनावों को भी टालना अतिआवश्यक हो गया है। इसके लिये राष्ट्रपति और राज्यपाल विशेष अधिकारों का प्रयोग कर अध्यादेश लागू कर सकते हैं। अगर जिन प्रदेशों में यह समय बढ़ाया जाये तो उस विधानसभा में विपक्ष के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में स्थान देने का भी प्राविधान कर इतिहास रच देना चाहिए, जिससे विपक्ष का हित भी न टकराये। या फिर ऐसा न हो सके तो उन प्रदेशों में राष्ट्रपित शासन ही लगा दिया जाये।

     

    उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनावों को भी एक बड़े वक्त के लिये टाल देना ही उचित है। कुछ ऐसे नियम बनायें जायें जिसमें खर्च की सीमा पिछले चुनावों की अपेक्षा काफी कम हो और प्रत्याशी अपना प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया व पंपलेट व बैनरों के द्वारा ही करे न कि घर-घर जाकर। किसी भी प्रकार के चुनाव में रैलियों व सभाओं से भी बचा जाये। क्योंकि यह वायरस धरती पर जन्म ले चुका है और तबाही भी मचा रहा है तथा यह सदा के लिये धरती का हो भी गया है भले वो सक्रिय रूप में हो या निष्क्रिय रूप में। दवा या वैक्सीन के बाद भी काफी वक्त तक हमें सावधानियाँ बरतनी पड़ेंगी। सोशल डिस्टेंसिंग व समय-समय पर जारी गाईडलाईन का पालन जरूर करना पड़ेगा।

    हम सबको अब भारतीय परंपरा की शैली नमस्कार के अभिवादन को ही अपनाने पर जोर देना पड़ेगा। गले मिलना व हाथ मिलाने की परंपरा को जितनी जल्दी त्याग सकें त्याग दें यही सबके हित में है। इसके अलावा एक बात और बता दें कि इस वायरस का भय वैक्सीन आने के बाद भी रहेगा ऐसे में दुनिया ऑनलाईन बिजनेस व डिजिटलाईजेशन की ओर तेजी से अग्रसर होगी।

    जारी….!

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading