Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बिहार के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए वीआईपी ने पटना हाई कोर्ट में दायर की जनहित याचिका

    By April 29, 2020 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के सभी मजदूरों को प्रदेश वापस लाने की गारंटी करे सरकार : मुकेश सहनी

    पटना, 29 अप्रैल 2020: लॉकडाउन के दौरान देश के दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के मजदूरों को सुरक्षित प्रदेश वापस लाने के लिए विकासशील इंसान पार्टी द्वारा पटना हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर किया गया है. पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मनु द्वारा याचिका दाखिल किया गया.

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार सरकार को मजदूरों के जान की चिंता नहीं है. इस संकट की घड़ी में दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के वापस बिहार लाने के सवाल पर सरकार की चुप्पी तथा संवेदनहीनता से हजारों-हजार मजदूरों के जान पर आफत मंडरा रहा है. ऐसे में सरकार तमाम मजदूर भाइयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करे. साथ ही सबों को अतिशीघ्र 10,000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए.

    उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार आज मजदूरों के वापस आने से संक्रमण फैलने की बात कर रहे हैं. उस समय वे कहां थे जब केंद्र सरकार द्वारा विदेश से 18,000 लोगों को भारत लाया जा रहा था. उन्होंने सरकार के अपने सहयोगियों से सवाल क्यों नहीं किया. और आज मजदूरों को वापस अपने प्रदेश आने से रोका जा रहा है. बिहार से बाहर फंसे प्रत्येक मजदूरों को अपने घर बिहार लाने के सभी इंतजाम किया जाए.

    उन्होंने कहा कि मजदूर हजारों किमी दूर से हजारों रुपया खर्च कर एम्बुलेंस, ट्रक तथा किसी तरह वापस आ रहे हैं. उनकी निगरानी तथा जांच और क्वारंटाइन की कोई व्यवस्था नहीं है. सरकार उनसबों को अपनी जिम्मेदारी पर सुरक्षित वापस लाए, उन्हें क्वारंटाइन में रखे और उनकी तथा उनके परिवार की सुरक्षा की गारंटी करे.

    बिहार सरकार की दोहरी नीति की मार झेल रहे बाहर फंसे मजदूर व कोटा के छात्र :

    पटना, 29 अप्रैल 2020 : विकासशील इंसान पार्टी ने प्रदेश की नीतीश सरकार पर हमला बोला है और कहा कि बिहार सरकार की दोहरी नीति का मार आज कोटा में फंसे बिहार के मेधावी छात्र और दूसरे राज्‍यों में फंसे मजदूर झेल रहे हैं। इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सवर्ण प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष विकास सिंह बड़हियावाले ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सरकार अपने बच्‍चों को कोटा से वापस अपने घर ले जा सकती है, तो बिहार सरकार क्‍यों नहीं।

    विकास सिंह बड़हियावाले ने कहा कि असंवेदनशील व प्रशासनिक विफलता के कारण आज 25 लाख अप्रवासी बिहारीवासी बाहर फंसे हैं। ये कितना दुर्भाण्‍यपूर्ण है कि सरकार की संवेदनहीनता के खिलाफ जहां एक ओर कोटा में कुछ छात्र अनशन पर बैठे थे, वहीं विजयवाड़ा में फंसी बच्चियों का रो – रो कर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। आखिर क्‍यों बिहार सरकार 35 दिन बाद भी उन्हें वापस बुलाने की कोई समग्र योजना व वैकल्पिक उपाय नहीं पाई है। हम सरकार से मांग करते हैं कि संकट की इस घड़ी में निर्दयी बनें और उन्‍हें लाने का कोई उपाय करें।

    उन्‍होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि उनकी ओर से अब तक लाखों लोगों को एक हजार रूपये उनके अकाउंट में भेजे, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है। सबसे पहले तो इसके लिए जारी एप की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि गरीब-मजदूर इसको एक्‍सेस नहीं कर पा रहे हैं। दूसरा कि कई मजदूरों के पास आज भी सिर्फ वाइस कॉल वाला फोन है। वे इसका लाभ कैसे उठा पायेंगे।

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    1 Comment

    1. Jassica on January 15, 2024 10:32 am

      Hey superb website! Does running a blog like this require a large amount of work?

      I’ve absolutely no understanding of programming but I
      had been hoping to start my own blog soon. Anyway, if you
      have any recommendations or tips for new blog owners
      please share. I know this is off topic but I simply had to ask.

      Cheers!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading