Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी बहुत उपयोगी हो सकती है यह जानकारी

    ShagunBy ShagunSeptember 13, 2020Updated:September 13, 2020 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    प्राणियों के बारे में तथ्य:

    • भारत में करीब 500 वन्यजीव अभयारण्य हैं।
    • पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट और भारत-बर्मा सीमा जैव विविधता के लिए तीन प्रमुख स्थान हैं।
    • एशियाई हाथी, बंगाल टाइगर, एशियाई शेर, मगरमच्छ,.गंगा डॉल्फिन भारत में पाई जाने वाली कुछ लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।
    • भारत में सुंदर पक्षियों की लगभग 1300 प्रजातियों का घर है।
    • बंगाल टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है।
    • मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
    • गंगा डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलजीव है।
    • हिमालयन नीली भेड केवल भारत में पाई जाती है।
    • भारत में भेड़ों की सबसे ज्यादा (75,000,000) आबादी है, इस मामले में भारत न्यूजीलैंड के बाद दूसरे नंबर पर है।
    • सर्दियों में भारत दुनिया भर के लाखों प्रवासी पक्षियों का घर होता है।
    • file photo

    भारतीय मुद्रा के बारे में तथ्य :

    • भारतीय मुद्रा के प्रत्येक नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर होती है।
    • हर भारतीय नोट पर एक तरफ 15 भाषाओं में और दूसरी तरफ हिंदी और अंग्रेजी में नोट के संबंध में जानकारी होती है।
    • भारतीय नोट के निर्माण में कागज के लिए कपास, गुलमेहंदी, टेक्सटाइल फाइबर इत्यादि का प्रयोग किया जाता है।
    • बाकि सभी नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाते हैं लेकिन एक रुपए का नोट भारत सरकार जारी करती है।
    • एक रूपए के नोट को छोडकर सभी नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
    • भारत-पाकिस्तान विभाजन के कुछ समय बाद तक, पाकिस्तान ने भारतीय रुपए के नोटों का उपयोग तब तक किया जब तक उन्होंने स्वयं की मुद्रा नहीं छाप ली।
    • हमारे पास अभी 5,000 और 10,000 रुपए के नोट नहीं हैं, लेकिन 1954 और 1978 के बीच ये प्रचलन में थे।
    • प्रत्येक नोट पर भारत के किसी स्थल, जीव, स्मारक या प्रतीक का चित्रण होता है।
    • एक क्षतिग्रस्त या फटे नोट का स्थानीय बैंकों में आदान-प्रदान किया जा सकता है।
    • धन को नष्ट करना कानून द्वारा दंडनीय अपराध है।

    खेलों के बारे में तथ्य:

    • भारत में हॉकी, क्रिकेट, टेनिस, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी और मुक्केबाजी सबसे लोकप्रिय खेलों की श्रेणी में आते हैं।
    • शतरंज, पोलो, स्नूकर, कबड्डी, खो-खो, लूडो, सांप-सीढ़ी और ताश जैसे खेलों की शुरुआत का श्रेय भारत को जाता है।
    • युद्ध कला या आत्मरक्षा के खेलों की शुरुआत भी भारत में हुई थी।
    • भारत ने पहली बार सन1900 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।
    • भारत ने ओलंपिक खेलों में 28 पदक जीते हैं, जिनमें हॉकी के 8 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
    • हॉकी के जादूगर कहलाने वाले महान ध्यानचंद को हिटलर ने जर्मन सेना में फील्ड मार्शल के पद का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और भारतीय टीम का 1936 के बर्लिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने में नेतृत्व किया।
    • भारत ने अब तक 2 बार क्रिकेट विश्व कप जीता है।
    • भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सचिन तेंदुलकर देश के पहले खिलाड़ी हैं।
    • प्रति वर्ष ध्यानचंद की जन्म तिथि, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    • राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य सम्मान खेलों के क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार व सम्मान हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading