Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    टिहरी की 1000 MW परियोजना की तीसरी यूनिट शुरू, UP को मिलेगा 250 MW सस्ती पीक पावर

    ShagunBy ShagunDecember 10, 2025Updated:December 10, 2025 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    India is moving ahead rapidly in the field of energy: AK Sharma
    टिहरी की 1000 MW परियोजना की तीसरी यूनिट शुरू, UP को मिलेगा 250 MW सस्ती पीक पावर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 792

    भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना ने लिया नया आयाम

    लखनऊ। देश की सबसे उन्नत और पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना – टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट (1000 मेगावाट) की तीसरी यूनिट बुधवार को विधिवत रूप से वाणिज्यिक उत्पादन में शामिल हो गई। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया।

    इस उपलब्धि से परियोजना की अब तक की चालू क्षमता 750 मेगावाट हो गई है, जबकि चौथी और अंतिम यूनिट के जुड़ने पर पूरी 1000 मेगावाट क्षमता सक्रिय हो जाएगी। सबसे खास बात यह है कि यह देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें वेरिएबल स्पीड तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। इस तकनीक से पंप और टरबाइन की गति को जरूरत के मुताबिक तुरंत बदला जा सकता है, जिससे बिजली की मांग और आपूर्ति को सेकंडों में बैलेंस किया जा सकता है।

    India is moving ahead rapidly in the field of energy: AK Sharma
    टिहरी की 1000 MW परियोजना की तीसरी यूनिट शुरू, UP को मिलेगा 250 MW सस्ती पीक पावर

    उत्तर प्रदेश को होगा सबसे बड़ा फायदा

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि टिहरी पीएसपी से उत्पन्न बिजली का 25 फीसदी हिस्सा (लगभग 250 मेगावाट) उत्तर प्रदेश को मिलेगा। इससे राज्य में शाम की पीक ऑवर्स में सस्ती और स्थिर बिजली उपलब्ध होगी। साथ ही सौर और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों को ग्रिड में बिना किसी रुकावट के जोड़ना आसान हो जाएगा।

    श्री शर्मा ने कहा,
    “प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर रहा है। टिहरी की यह परियोजना उस दिशा में एक और मजबूत कदम है। चौथी यूनिट भी जल्द ही चालू हो जाएगी और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।”

    कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) नरेंद्र भूषण समेत कई वरिष्ठ अधिकारी ऑनलाइन मौजूद रहे।

    बता दें कि टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट न सिर्फ उत्तर भारत की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा, बल्कि देश को 24×7 स्वच्छ और किफायती बिजली देने के लक्ष्य को और करीब लाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading