लखनऊ, 29 जून, 2020: श्री दुर्गाजी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति शास्त्री नगर द्वारा आज 64वां कल्याण मंडप ने कन्या विवाह कराया। बताया जाता है कि कल्याण मंडप द्वारा प्रतिवर्ष 25 निर्धन एवं असहाय कन्याओं का विवाह कराया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस के चलते विवाह का आयोजन स्थगित था l जा यह मामला मंदिर समिति के संयोजक ताराचंद अग्रवाल की जानकारी में आया कि कन्या गीता निषाद का विवाह सनी निषाद संग संपन्न होना तय था किंतु कन्या पक्ष धनाभाव के कारण विवाह नहीं हो पा रहा थाl मंदिर समिति ने कन्या दान महादान है इसलिए कन्या का विवाह कराने का निर्णय लिया गया।

बरात का स्वागत रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा से किया गया जय माल की पश्चात वर कन्या को मंडप में बिठाकर विधि विधान से सात फेरे लेते हुए और वर कन्या ने जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का दोनों पक्षों की उपस्थित में संकल्प लिया। मंदिर समिति ने कन्या की विदाई पर जीवनयापन के लिए गृहस्थी संबंधित आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप दी गई।
विवाह कार्यक्रम के संरक्षक मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति शास्त्री नगर कल्याण मंडप एवं समाज के सहयोग से गोमती के पावन तट पर कला कोठी घाट में हनुमान मंदिर महंत रामसेवक दास महराज जी की उपस्थिति में महंत श्री के आशीर्वचन एवं वैदिक मंत्रोच्चाण के बीच कन्या विवाह संपन्न हुआ। कल्याण मंडप के द्वारा संपन्न कराई गई विवाह समारोह में समाजिक दूरी एवं लाकडाउन के नियमो का पूर्णतया पालन किया गया।
इस अवसर पर मोहन लाल अग्रवाल, भगवानदास, वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गोयल अनूपा गुप्ता मधु श्रीवास्तव नीरज, अवधेश जोशी, ओमप्रकाश धानुक, दिलीप आर्य, रामनरेश, पवन अग्रवाल एवं मंदिर समिति के सेवादार और वर कन्या पक्ष उपस्थित थे।







