नई दिल्ली, 22 जून, 2021: कोविड-19 टीकाकरण का व्यापक नया चरण आज से शुरू हो गया है। कोविड-19 टीकाकरण के नए चरण के पहले दिन करीब 81 लाख (80,95,314) खुराक दी गई हैं जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री द्वारा 7 जून, 2021 को टीकाकरण के मौजूदा चरण की शुरुआत करने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कोविड टीका लेने योग्य सभी नागरिकों से खुद को टीका लगाने और अन्य लोगों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है।
आज की उपलब्धि भारत के लोगों द्वारा सरकार पर किए गए भरोसे को दर्शाती है जो कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए शुरू की गई है। केंद्र सरकार राष्ट्रव्यापी काविड-19 टीकाकरण अभियान को गति और विस्तार देरे के दायरे में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नए टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्धता की अग्रिम लक्ष्य के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है ताकि उनके द्वारा बेहतर योजना बनाई जा सके और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित किया जा सके। मई 2021 के दौरान, राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 7.9 करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध थे।
जून 2021 में कोविड टीके की संख्या को 11.78 करोड़ तक बढ़ाया गया था। इनमें भारत सरकार से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की मुफ्त आपूर्ति शामिल है। साथ ही जो सीधे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा और जो सीधे निजी अस्पतालों द्वारा खरीदे जाते हैं।