Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, January 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चुनावी वार तेज: मोदी बोले राजस्थान में समर्थन वापस क्यों नहीं लें रहीं मायावती, माया ने दिया यह करारा जवाब

    By May 13, 2019Updated:May 13, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584
    • मायावती ने दिया यह करारा जवाब: गैंगरेप मामले में गहलोत सरकार के उचित कार्रवाई न करने पर समर्थन को लेकर लेंगे कोई फैसला

    नई दिल्ली, 13 मई 2019: आम जनता के चुनावी मुद्दे भूलकर आपसी वैमनस्य कि भावना से भरे कडुवाहट की बयानबाज़ी चुनाव में चरम पर हैं।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती को अगर अलवर में हुए सामूहिक बलात्कार कांड से वाकई पीड़ा हो रही है, तो वह राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लें।इस पर मायावती ने कहा कि पहले ऊना और वेमुला कांड भी देखें पीएम और इन घटनाओं को लेकर इस्तीफा दें।

    मालूम हो कि मोदी ने देवरिया और कुशीनगर में हुई चुनावी रैलियों में कहा, ‘राजस्थान की सरकार बसपा के सहयोग से चल रही है। वहां की कांग्रेस सरकार दलित बेटी से सामूहिक बलात्कार का मामला दबाने में लगी है। बहनजी (बसपा प्रमुख मायावती) राजस्थान में आपके समर्थन से सरकार चल रही है। वहां दलित बेटी से बलात्कार हुआ है। आपने उस सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं लिया? घड़ियाली आंसू बहा रही हो।’

    उन्होंने कहा, ‘आपके साथ गेस्ट हाउस कांड पर पूरे देश को पीड़ा हुई थी। आज अलवर कांड पर आपको पीड़ा क्यों नहीं हो रही है? अगर हो रही है, तो बयानबाजी करने की बजाय राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लीजिए।

    मायावती ने दिया यह करारा जवाब: पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें पीएम

    लखनऊ, 13 मई 2019: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर बसपा प्रमुख मायावती ने जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस घृणित काण्ड की आड़ में घृणित राजनीति न करें। सुश्री मायावती ने कहा कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई न होने पर पार्टी जरूर उचित राजनीतिक फैसला लेगी।

    उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा कि पीएम गुजरात के ऊना दलित कांड, रोहित वेमुला काण्ड व गुजरात आदि बीजेपी शासित राज्यों में आये दिन हो रहे दलित अत्याचार व शोषण की नैतिक जिम्मेदारी लेकर अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं देते हैं ? सुश्री मायावती ने कहा कि बीजेपी व श्री मोदी इस दुखद काण्ड पर घृणित राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जबकि इस घटना के साथ-साथ अन्य घटनाओं के संबंध में भी सख्त कानूनी कार्रवाई करवाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि उन्हें बीएसपी को नसीहत देने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए कि उनके बीजेपी शासित राज्यों में भी दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यकों पर जुल्म ज्यादती कितना ज्यादा चरम पर है। सुश्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस से राजनैतिक तौर पर कैसे निपटना है यह बीएसपी अच्छी तरह से जानती है।

    Keep Reading

    Blinkit app's '6-minute ambulance' saved an elderly woman's life: A real-life incident from Delhi showcases the life-saving potential of technology!

    Blinkit ऐप की ‘6 मिनट एम्बुलेंस’ ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: दिल्ली की सच्ची घटना ने दिखाया टेक्नोलॉजी का ‘लाइफ-सेवर’ चेहरा!

    The last Maharani of Darbhanga Raj, Kamsundari Devi, passes away: She had set an example of patriotism by donating 600 kg of gold.

    राष्ट्र के संकट में महारानी ने खोला खजाना: 600 किलो सोने का दान कर पेश की थी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

    "The secret of milk revealed! Cow vs. buffalo vs. goat vs. camel vs. plant-based milk – which one is the real 'superstar' for your health?"

    दूध का राज़ खुला! गाय vs भैंस vs बकरी vs ऊंटनी vs प्लांट मिल्क – कौन सा है आपकी सेहत का असली ‘सुपरस्टार’?

    The miracle of 'Bezubaan Maharaj'! After a four-day pilgrimage, he became revered, and devotees declared him a 'divine incarnation'.

    ‘बेजुबान महाराज’ का चमत्कार! 4 दिन की परिक्रमा के बाद बने पूज्यनीय, भक्तों ने ठहराया ‘दैवीय अवतार’

    Father walks 10 km to his daughter's in-laws' house, carrying a bundle of curd and flattened rice on his head!

    ‘दिल छू लेने वाली मकर संक्रांति की तस्वीर: पिता 10 किमी पैदल बेटी के ससुराल पहुंचे, सिर पर दही-चूड़ा की मोटरी!’ वायरल वीडियो ने भावुक कर दिया सबको

    Every statue of Baba Saheb will get full respect and security: CM Yogi

    ‘बच्चों को स्मार्टफोन देना अपराध है!’ CM योगी आदित्यनाथ की लाख टके वाली नसीहत, मॉडर्न पैरेंट्स को दी चेतावनी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Blinkit app's '6-minute ambulance' saved an elderly woman's life: A real-life incident from Delhi showcases the life-saving potential of technology!

    Blinkit ऐप की ‘6 मिनट एम्बुलेंस’ ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान: दिल्ली की सच्ची घटना ने दिखाया टेक्नोलॉजी का ‘लाइफ-सेवर’ चेहरा!

    January 16, 2026
    The last Maharani of Darbhanga Raj, Kamsundari Devi, passes away: She had set an example of patriotism by donating 600 kg of gold.

    राष्ट्र के संकट में महारानी ने खोला खजाना: 600 किलो सोने का दान कर पेश की थी राष्ट्रभक्ति की मिसाल

    January 16, 2026
    "The secret of milk revealed! Cow vs. buffalo vs. goat vs. camel vs. plant-based milk – which one is the real 'superstar' for your health?"

    दूध का राज़ खुला! गाय vs भैंस vs बकरी vs ऊंटनी vs प्लांट मिल्क – कौन सा है आपकी सेहत का असली ‘सुपरस्टार’?

    January 16, 2026
    The miracle of 'Bezubaan Maharaj'! After a four-day pilgrimage, he became revered, and devotees declared him a 'divine incarnation'.

    ‘बेजुबान महाराज’ का चमत्कार! 4 दिन की परिक्रमा के बाद बने पूज्यनीय, भक्तों ने ठहराया ‘दैवीय अवतार’

    January 16, 2026
    Father walks 10 km to his daughter's in-laws' house, carrying a bundle of curd and flattened rice on his head!

    ‘दिल छू लेने वाली मकर संक्रांति की तस्वीर: पिता 10 किमी पैदल बेटी के ससुराल पहुंचे, सिर पर दही-चूड़ा की मोटरी!’ वायरल वीडियो ने भावुक कर दिया सबको

    January 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading