Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    चिकित्सक हैरान! बच्ची के पेट से कैसे निकल रहा है दो साल से कोयला?

    By July 26, 2019 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 539
    ओड़िशा के बलांगीर की घटना, दो वर्षों से निकल रहा है उल्टी के साथ कोयला


    ओड़िशा से लौटकर राहुल गुप्त की रिपोर्ट
    मेरठ,26 जुलाई 2019: यह दुनिया कई अनजाने रहस्यों से भरी पड़ी है जब प्रकृति में कई ऐसे रहस्य सामने दिखाई आते हैं तो वह कौतूहल का विषय बन जाते है। किन्तु कुछ रहस्य इंसानों को जब एक अनजानी बीमारी दे जाता है तो उस पीड़ित परिवार के लिये वो पल कितना कष्टकारी हो जाता हैं। इस बात का अंदाजा शायद ही उन वैज्ञानिकों को हो जो इन अनसुलझी रहस्यमयी बीमारी से पर्दा उठाने में कामयाबी नहीं ढूंढे पा रहे हैं!
    एक ऐसी ही अचम्भित कर देने वाली घटना ओड़िशा के एक गाँव में दो वर्षों से घट रही है। गरीबी के चलते भी वो मजदूर परिवार अपने बेटी के कोयला उल्टी करने की घटना को कई अस्पतालों के कई चिकित्सकों को दिखा चुके, किन्तु यह घटना कई चिकित्सकों की जानकारी के बाद भी दबी रही। इतनी संवेदनहीनता और वो भी एक विचित्र केस में! खैर परिवार वाले भी इसलिये शांत हो जाते कि कोयला जैसे पदार्थ की उल्टी करने के बाद बिटिया नार्मल ही रहती।
    उल्टी में कोयला निकलने की जानकारी तो क्षेत्र के लोगों को तब हुई जब पिछले रविवार को खप्राखोल में एक इडली की दुकान में वो बच्ची इडली खा रही थी कि अचानक उसे वहाँ उल्टी होने लगी और उसके मुँह से कोयला जैसा पदार्थ निकला। वहाँ आसपास के लोग इस घटना को देखकर हतप्रभ हो गये। परिजनों और लोगों ने उसे नजदीक के चिकित्सालय में भर्ती कराया।
    विज्ञान के लिए चुनौती बनी यह बच्ची:
    फिर उसी दिन वो घर भी आ गयी। तीन दिन बाद खप्राखोल के आयुष चिकित्सक मधुमिता मेहेर ने उस बेटी व उसके परिजनों को लेकर बलांगीर भीमभोई मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विशेषज्ञ से इस घटना के बारे में बातचीत की। वहाँ के चिकित्सक इस बात पर विश्वास करने से कतराने लगे। उस बेटी हेल्थचेकअप कराया और सबकुछ नार्मल पाया।
    वापस गाँव लौटने पर वैन में डाॅक्टर मेहेर के सामने ही उस लड़की ने कोयले जैसे पदार्थ की उल्टी की। फिर उस लड़की को लेकर डाॅक्टर मेहेर मेडिकल कालेज पहुँचे और सारा वृतांत सुनाया तथा उल्टी में निकला पदार्थ भी दिखाया। सभी चिकित्सक अचम्भित रहे।
    जाँचें जारी नतीजा सिफर?
    फिलहाल उस बच्ची को बाल रोग विभाग में भर्ती कर लिया गया है। सीडीएमओ संयुक्ता साहू ने बताया कि यह बात सच है कि उल्टी के दौरान बच्ची के मुँह से कोयला जैसा पदार्थ निकल रहा है। इसकी जाँच चल रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति का आकलन किया जायेगा।
    ओड़िशा में खप्राखोल ब्लॉक अंतर्गत बुढ़िबहाल गांव के चुड़ामणी पुटेल ने बताया कि लगभग दो वर्षों से उसकी दस वर्षीय बेटी सस्मिता पुटेल उल्टी करती है तो कोयला निकल रहा है। उन्होंने बताया इसकी शुरुआत तब हुयी जब वह सपरिवार बंगलुरू के एक गाँव में ईंटा भट्ठे में काम के सिलसिले से रहने गये। वहाँ के अस्पतालों में भी दिखाया पर चिकित्सकों ने नार्मल बताकर वापस कर दिया।
    वहीं भट्ठे के मालिक ने भी इस घटना को देखकर काम के लिये मनाकर गाँव वापस जाने के लिये कहा। यहाँ भी कुछ-कुछ दिनों में उल्टी के साथ कोयला निकलने की घटना बनी रही। फिर गाँव वालों को जब जानकारी हो गयी तब चिकित्सक मेहेर के प्रयास से बेटी को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कर लिया है और जाँचें चल रहीं हैं। ईश्वर जल्द ही हमारी बिटिया को स्वस्थ कर दे।

    Keep Reading

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Kelsey on September 19, 2019 6:21 pm

      In aquaponic methods, fish are farmed to supply food.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading