Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कलिकाई का पश्चाताप

    By October 28, 2018Updated:October 28, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 695
    दंतकथाओं में यकीन रखते हैं तो चेरापूंजी से बेहतर जगह नहीं। विश्‍वास न भी होता हो तो नैसर्गिक सुंदरता के लिए तो यहां आ ही सकते हैं। हर खूबसूरत जगह के पीछे एक कहानी आपका इंतजार कर रही है। भारत का सबसे बड़ा झरना यहीं से गिरता है, नाम है नोहकलिकाई। ले. हेनरी यूल ने अपनी ‘नोट्स ऑन द कसिया हिल्‍स, एंड पीपल’ में इसके नामकरण के बारे में लिखा है।
    तो प्रचलित दंतकथा के अनुसार, इस झरने के पास बसे गांव में कलिकाई नाम की एक महिला रहती थी। पति कुली का काम करता था, रोज कई मन लोहा ऊपर पहुंचाता था। एक दिन उसकी मौत हो गई और पीछे छूट गए कलिकाई और एक मासूम बेटी। कलिकाई ने और महिलाओं की तरह कुली का काम करना शुरू कर दिया। बेटी पड़ोसियों की देख-रेख में रहती।
    सखियों ने कहा कि उसे कोई दूसरा मर्द ढूंढ लेना चाहिए क्‍योंकि बच्‍ची को भी तो बाप की जरूरत होगी। कलिकाई ने जिससे दूसरी शादी की, वह इंसान के भेष में शैतान निकला। उसे नहीं पसंद था कि काम से लौटकर कलिकाई उसपर कम, अपनी बेटी पर ज्‍यादा ध्‍यान दे। मां के लिए ऐसा करना स्‍वाभाविक है, मगर कलिकाई के पति को इससे जलन होने लगी और उसने कुछ भयानक करने का मन बना लिया।
    Image result for नोहकलिकाई
    एक रोज कलिकाई अपने काम पर गई थी, घर में उसका पति और बेटी अकेले थे। ईर्ष्‍या में अंधे हो चुके पति ने बच्‍ची को मार दिया। लाश के टुकड़े-टुकड़े किए, सिर और हड्डियां फेंक दी, मांस को पकाकर रख दिया। हालांकि पान की टोकरी में बच्‍ची की उंगलियां छूट गईं। थकी-हारी कलिकाई घर लौटी तो वहां कोई नहीं था। उसने सोचा कि बेटी अपने नए पिता के पास या पड़ोसियों संग होगी। भूख से पेट में चूहे कूद रहे थे और बर्तन से मांस की सुगंध ने कलिकाई की बुद्धि कुंद कर दी। वह ऐसी अनहोनी का अंदाजा भी कैसे लगाती।
    कलिकाई ने बर्तन में रखा मांस खाया, स्‍वादिष्‍ट था पर वह नहीं जानती थी कि यह मांस किसका है। खाने के बाद, वह रोज की तरह जब उसने पान खाने के लिए टोकरी उठाई तो उसमें कटी हुई उंगलियां मिलीं। किसी फिल्‍म की तरह उसके दिमाग में पूरी घटना गुजरी, वह अपनी ही बेटी को खा गई थी, इस बात का एहसास होते ही कलिकाई जैसे पागल हो गई। वह हाथ में गंडासा लेकर भागी, खूब भागी, जो रोकने आया उसे गंडासे से हटाया। कलिकाई भागती ही रही, और आखिर में झरने से सीधे छलांग लगाकर जान दे दी।
    कलिकाई ‘खासी’ समुदाय से आती थी। असली नाम ‘लिकाई’ था, पर खासियों में महिलाओं के आगे ‘क’ लगाते हैं। खासी भाषा में ‘नोह’ का मतलब कूदना होता है। कलिकाई के यहां से कूदकर आत्‍महत्‍या करने की वजह से इस झरने का नाम ‘नोहकलिकाई’ पड़ा। -दीपक राज वर्मा की वॉल से

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading