Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality»Short Inspirational

    जब रफ़ी अहमद किदवई ने लगाया अपना भविष्य दांव पर

    By November 10, 2018Updated:November 10, 2018 Short Inspirational No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    जर्जर हो रहा लगान के असली हीरो रफ़ी अहमद किदवई का स्मारक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 634

    एक बार तीन दोस्त परेशान बैठे थे। बार-बार पूछने पर भी वह अपनी परेशानी नहीं बता रहे थे। चाय पीते हुए उन्होंने सबसे कहा, ‘अपनी परेशानी बताते हो या हम चाय छोड़कर चले जाएं?’ तब उनमें से एक बोला, ‘क्या बताएं दोस्त, बड़ा ख्वाब था अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने का, बड़ी जद्दोजहद करके यहां तक पहुंच भी गए, मगर अब आगे का सफर मुश्किल लगता है। हम सब अपनी सारी मेहनत, जान-पहचान लगा चुके हैं। हममें से किसी की भी फीस भरने का इंतजाम नहीं हो सका है। अब लगता है कि एएमयू छोड़ना ही पड़ेगा। इतना ही साथ बहुत था दोस्त, कम से कम हमने एएमयू की सरजमीन तो देख ली।’

    सुनकर उसने टोका, ‘बस, इतनी सी बात है? फीस के पैसे मुझसे लो और यहीं रहो।’ सब दोस्तों को उसकी स्थिति का अंदाजा था। शुरू में उन सबने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसके दबाव के आगे सबको झुकना पड़ा। वह हॉस्टल पहुंचा और बैग में रखे सारे रुपए निकालकर दोस्तों को दे दिए। सबकी फीस जमा हो गई और उनकी पढ़ाई चलती रही। मगर उनकी फीस देने वाला घर लौटा तो महीना भर यूनिवर्सिटी वापस ही नहीं आया।

    दोस्तों ने खूब छानबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। अरसे बाद पता चला कि उसने अपनी फीस और एएमयू में रहने के लिए मिलने वाला सारा खर्च दोस्तों की फीस के लिए दे दिया था। जिसकी वजह से उसको क्लास भी छोड़नी पड़ी और हॉस्टल भी, क्योंकि उसके पास खर्च करने को कुछ बचा ही नहीं था। जब दोस्तों को यह बात पता चली तो सबने अपना सिर पीट लिया। उसने उन सबके लिए अपना भविष्य ही दांव पर लगा दिया था। यह थे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रफी अहमद किदवई। तभी तो उनके दोस्त रफियन कहलाते थे। दोस्तों के लिए मर मिटने वाले।

    यह था इतिहास:

    18 फ़रवरी 1894 को ग्राम मसूली जिला बाराबंकी, उत्त्तर प्रदेश में एक ज़मींदार श्री इम्तियाज़ अली के घर पांच भाइयो में सबसे बड़े संतान के रूप में जन्मे श्री रफ़ी अहमद किदवई भारत के राजनेता और भारत के स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा थे।

    रफ़ी साहब ने अपने शुरूआती शिक्षा गाव के स्कूल में ली इसके बाद सरकारी उच्च विद्यालय की तरफ रुख किया। 1913 के बाद रफ़ी साहब ने मोहम्मादन एंग्लो ओरिएण्टल कोलेज अलीगढ में दाखिला लिया जहा उन्होंने बी ए से स्नातक 1918 में किया। इसके बाद उन्होंने एल एल बी करना चाहा लेकिन नॉन को ओपरेशन आन्दोलन और खिलाफत अन्दोलन के चलते रफ़ी साहब को एल एल बी तर्क करनी पड़ी।इन आन्दोलनों की वजह से उन्हें जेल जाना पडा।

    मोहम्मादन एंग्लो ओरिएण्टल कोलेज,अलीगढ में दाखिला लेते ही रफ़ी साहब राजनिति में खिलाफत आन्दोलन के जरिया सक्रिय हो गए। 1922 में जेल से निकलने के पश्चात किदवई साहब इलाहबाद गए,जहा आप नेहरु परिवार से,मोती लाल नेहरु के पहले सेक्रेटरी के रूप में जुड़े।1926 को किदवई साहब सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के लिए चुने गए। आपने कई आन्दोलन और पार्टियों जैसे 1926 से 1929 तक सीएलए में कोंग्रेस की तरफ से, सत्य्ग्रह आन्दोलन में और “नो-टैक्स मूवमेंट” 1930-31 में, अहम् नेता नेता के रूप में कार्य किया।

    गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट 1935 में आपने कोंग्रेस की ओर से कार्य संभाला।1930-31 से आजादी तक आपने कोंग्रेस के एक बड़े नेता गोविन्द बल्लभ पन्त के साथ कार्य किया और गवर्नमेंट और इंडिया एक्ट 1935 के तेहेत आपने 1937 से 1946 तक सरकार राजनीती में सक्रिय रहे।

    1937 में किदवई साहब बल्लभ पन्त साहब की कबिनेट में रेवेनुए एंड प्रिजन के आगरा और ओउध (उत्तर प्रदेश) के मंत्री बनाये गए। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य बना जहा ज़मींदारी प्रथा को ख़तम कर दिया गया। 1946 में आप उत्तर प्रदेश के गृह मंत्री बने।

    15 अगस्त 1947 को नेहरु ने किदवई साहब के सामने कम्युनिकेशन मिनिस्टर बनने का प्रस्ताव रखा जिसे बाद में अमली जामा पहना कर किदवई साहब को भारत का पहला मिनिस्टर फॉर कम्युनिकेशन बनाया गया
    1952 के पहले आम चुनाव में किदवई साहब बहरैच से चुने गए। नेहरु ने उनको फ़ूड एंड एग्रीकल्चर मंत्रालय दे दिया

    24 अक्टूबर 1955 को दिल की बीमारी और एक जनसभा में आये दमे के हमले ने उनको इस दुनिया से अलविदा कर दिया। किदवई साहब को उनके होमटाउन मसौली में ही तद्फीन कर दिया गया। एक ज़मींदार घर में पैदा होने के बाद और अपना धन ज्यादा से ज्यादा खैरात करने के कारण उनकी मृत्यु एक कर्जदार के हाल में हुई और अपने पीछे एक घर छोड़ गए।

    Keep Reading

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    July 18, 2026
    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    July 18, 2026
    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    July 18, 2026
    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    July 18, 2026
    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    मऊ में माफियागिरी और अवैध वसूली पर मंत्री का सख्त रुख, डीएम एसपी को दिए कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading