Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारत बांग्लादेश का मैत्री स्टैंप

    ShagunBy ShagunMarch 29, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 810

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष औपचारिक अवसर पर बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे। बांग्लादेश ने एक साथ अपने दो राष्ट्रीय उत्सव आयोजित किये थे। उसकी आजादी की पचासवीं वर्षगांठ थी। इसके साथ ही बाग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीब की जन्म शताब्दी समारोह आयोजित किया गया। बांग्लादेश सरकार ने इस उत्सव में नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। नरेंद्र मोदी के कार्य करने का अपना अंदाज है।

    उन्होंने इस यात्रा में दोनों देशों के बीच सहयोग व साझेदारी बढ़ाने के कार्यक्रम को भी जोड़ दिया। इससे उनकी यात्रा का महत्व बढ़ गया। राष्ट्रीय समारोहों से इतर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक हुई। दोनों प्रधानमंत्रियों ने राजनयिक रिश्तों की स्थापना की पचासनवीं वर्षगांठ की याद में भारत बांग्लादेश मैत्री स्टैंप भी जारी किया। इसके अलावा द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में पांच सहमति पत्रों एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यात्रा के दूसरे दिन नरेंद्र मोदी ने पहले शेख हसीना के साथ अलग वार्ता की और उसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।

    उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश ने आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा मामलों, व्यापार और तकनीक जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे हमारी विकास साझेदारी को मजबूती मिलेगी। दोनों देशों के लोगों खासकर युवाओं को फायदा होगा। दोनों नेताओं ने वर्चुअली कई परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इनमें भारत बांग्लादेश सीमाओं पर तीन नई सीमाई हाट और ढाका न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई यात्री ट्रेन मिताली एक्सप्रेस शामिल हैं। यह दोनों पड़ोसी देशों के बीच मैत्री एक्सप्रेस ढाका-कोलकाता और बंधन एक्सप्रेस के बाद तीसरी यात्री ट्रेन है। यह नई अंतर-देशीय यात्री ट्रेन बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जन्मशती और बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम की स्वर्ण जयंती के मौके पर शुरू की गई है।

    यह बांग्लादेश में चिलहाटी स्टेशन के रास्ते ढाका छावनी और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी। नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद से भी मुलाकात की। उनके साथ भारत बांग्लादेश में सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब्दुल हामिद के साथ शानदार बैठक हुई। भारत बांग्लादेश की बीच सहयोग से जुड़े विविध विषयों पर हमने अपने विचार साझा किए।

    Shagun

    Keep Reading

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading