Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पीएनबी घोटाले पर शॉटगन बोले: शुक्र है, उन्होंने चपरासी को छोड़ दिया!

    ShagunBy ShagunFebruary 27, 2018 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 567

    उन्होंने ट्वीट किया तू इधर-उधर की न बात कर, यह बता कि काफिला क्‍यों लुटा… मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है’

    नई दिल्ली, 27 फरवरी। पंजाब नेशनल बैंक के साथ नीरव मोदी की धोखाधड़ी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी पर शायराना अंदाज में हमला किया। उन्होंने कहा, ‘पीएनबी स्कैम के लिए हमारे ज्ञानी लोग पहले नेहरू से लेकर कांग्रेस की कुशासन पर दोष मढ़ने के बाद अब ऑडिटर्स पर दोष मढ़ रहे हैं… भगवान का शुक्र है उन्होंने चपरासी को तो छोड़ दिया।’

    इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि सवाल यह है कि पीएनबी का असल मालिक होने के नाते सरकार पिछले उन छह में से चार वर्षों के दौरान सरकार क्या कर रही थी। इस बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट में शॉटगन ने कुछ शायरी के जरिए सरकार से सवाल किया। उन्होंने ट्वीट किया तू इधर-उधर की न बात कर, यह बता कि काफिला क्‍यों लुटा… मुझे रहजनों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है’। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘क्‍या सर आपके पास इन सवालों का जवाब है? अदब के साथ कहना चाहूंगा कि एक कहावत है, ‘ताली कप्‍तान को तो गाली भी कप्‍तान को।’

    वहीं परीक्षा से पहले छात्रों को तनाव न लेने की प्रधानमंत्री की सलाह को लेकर भी भाजपा सांसद ने चुटकी ली और कहा कि फेल होने वाले छात्र ‘हमारे चौकीदार ए वतन’ की तरह पिछली सरकारों पर आरोप लगाकर तनावमुक्त हो सकते हैं। पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘प्रिय श्रीमान बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आपके दो घंटे के संबोधन में, जिसे सुनने को उन्हें मजबूर किया गया, आपने वही चीजें कहीं जो मैंने पहले पटना में मगध महिला कॉलेज में कही थीं।

    शत्रुघ्न सिन्हा यहां पिछले सप्ताह पीएम मोदी द्वारा देशभर के छात्रों से की गई बातचीत का हवाला दे रहे थे। प्रधानमंत्री ने छात्रों से परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने को कहा था। उन्होंने इस थीम पर ‘एक्जाम वॉरियर्स’ नाम से एक किताब भी लिखी है, जिसका इस महीने के शुरू में विमोचन किया गया था।

    # Bollywood #Shattrughan Sinha
    Shagun

    Keep Reading

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    August 17, 2026

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading