Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    आमिर खान को अवधी सिखाने वाले कलाकार की प्रेरणा रही रामलीला

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 738

    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी में रंगकर्मी राजा अवस्थी की अभिलेखागार रिकार्डिंग

    लखनऊ, 30 जुलाई 2021: सहजता के साथ समर्पण और निरंतर अभ्यास आपको विधा मेे विशेषज्ञ बना सकता है। प्रसिद्ध रंगकर्मी राजा अवस्थी से उनके रंगमंचीय सफर पर दुर्गा शर्मा की हुई बातचीत में यह बात सामने आई। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर परिसर में अकादमी अभिलेखागार के लिए हुई यह बातचीत अकादमी फेसबुक पेज पर जीवंत चल रही थी। बहुत से रंगप्रेमियों ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना और पसंद करने के संग अपनी टिप्पणियां दीं।

    अकादमी अवार्ड से नवाजे जा चुके हरिशंकर अवस्थी उर्फ राजा अवस्थी का स्वागत करते हुए अकादमी सचित तरुण राज ने कहा कि मंची अनुभव ही रंगकर्मियों की धरोहर होते हैं, जिनसे आगे की पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है। उम्मीद है यह रिकार्डिंग भी उसी शृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

    राजा अवस्थी ने बताया कि उनका सफर चंदरनगर आलमबाग लखनऊ में भरत की छोटी से भूमिका से शुरू हुआ और फिर आगे जाकर रामलीला में शायद ही कोई भूमिका छूटी हो। रामलीला का यही स्थल उनकी लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास का प्रेरणस्रेात रहा जिसने परम्परागत रामलीला से आधुनिक रंगमंचीय प्रयोगों के लिए उन्हें आत्मविश्वास दिया।

    कुंवर कल्याण सिंह, राजेश्वर बच्चन जैसे नाट्य निर्देशकों के साथ रंगमंच करने का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि नार्वे में सन् 1991 में हुए विश्व नाट्य समारोह मे भाग लेना उनके रंगमंचीय जीवन का चरम था, जहां 35 देशों के बीच सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ द्वारा निर्देशित मेघदूत लखनऊ के इस नाटक नाटक को प्रथम स्थान मिला और लखनऊ रंगजगत के संग उन्हें ख्याति मिली। अपने द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानी कफन के अवधी रूपांतरण और निर्देशन का अनुभव सामने रखते हुए उन्होंने बताया कि यह नाटक देखकर कुमुद नागर ने इसे दूरदर्शन में प्रस्तुत करने के लिए चुना। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के साथ निर्देशित किये संस्कृत नाटकों का लम्बा अनुभव सामने रखते हुए राजा अवस्थी ने बताया कि संस्कृत नाटकों में अभिनेता की तल्लीनता ने उन्हें बेहद आकर्षित करती है, जबकि ये तल्लीनता हिन्दी या अन्य भाषाओं में उतनी नहीं दिखती।

    दूरदर्शन के साथ किये नाटकों व नीम का पेड़ व आधा गांव जैसे टीवी धारावाहिकों का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि आज के कलाकारों की नई पीढ़ी तो पहले टीवी धारावाहिकों में अभिनय की सोचती है और फिर इसी सोच के साथ रंगमंच से जुड़ती है। कई महोत्सवों में पुरस्कृत हुए फिल्म यथार्थ के लिए अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बताते हुए उन्होंने ‘लगान’ में आमिर खान को अवधी संवाद सिखाने के अनुभव सामने रखे और बताया कि स्वदेश में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने शाहरुख खान का परिचय कराते हुए कहा था कि ये वही राजा अवस्थी हैं जिन्हें लगान में डाइरेक्टर के अलावा सीन ‘कट’ कहने का अधिकार था।

    इसी तरह पत्नी व अन्य परिवारीजनों के सहयोग के उदाहरण और अनुभव सामने रखे। अकादमी की नाट्य सर्वेक्षक शैलजाकान्त के समन्वय में हुए इस आनलाइन फेसबुक कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग पवन तिवारी का रहा।

    #उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी
    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading