Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    आरक्षण समर्थकों ने कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    ShagunBy ShagunOctober 9, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 507

    पूरे देश के बहुजन समाज को संगठित करने वाले व दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक कार्मिकों को सर्वप्रथम बामसेफ का गठन कर एक मंच पर लाने वाले बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब के 14वें परिनिर्वाण दिवस पर आज सभी जनपदों में आरक्षण समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर बाबा साहब की संवैधानिक व्यवस्था को बचाने की कसम खाई।

    इस मौके पर आज संघर्ष समिति प्रान्तीय संयोजक मण्डल द्वारा मान्यवर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर सभी आरक्षण समर्थकों ने पूरे देश में दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों व कार्मिकों के साथ हो रहे अपमान पर चिन्ता व्यक्त करते हुए पदोन्नति में आरक्षण, बिल पास करवाने की गुहार लगाई।

    इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के दलित व पिछड़े कार्मिकों के लिये अब करो मरो का सवाल पैदा हो गया है। जिस प्रकार से सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ द्वारा पारित पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल किये जाने के बावजूद भी उप्र की सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है और दलित कार्मिकों का उत्पीड़न हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में उप्र के किसी भी सरकारी विभाग में एक भी विभागाध्यक्ष दलित समाज का नहीं है, जबकि अनेकों विभागों में दलित समाज का कार्मिक विभागाध्यक्ष की अर्ह योग्यता रखते हुए भी हाशिये पर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व उप्र की सरकार यदि वास्तव में दलित व पिछड़े वर्ग के कार्मिकों के प्रति गम्भीर है तो उन्हें उनका संवैधानिक हक दिलाकर एक मिसाल पेश करे और दलित समाज का उत्पीड़न बन्द कराये, जो मान्यवर साहब के लिये सच्ची श्रद्धांजलि साबित होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading