Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बापू के हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनने की अपील, 100 साल बाद भी नहीं हुई पूरी

    ShagunBy ShagunMarch 31, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    29 मार्च 1918 को हिन्दी साहित्य सम्मेलन में कही थी बात

    इंदौर, 31 मार्च। अंग्रेज अपनी भाषा अंग्रेजी में ही बोलते हैं और सर्वथा उस ही व्यवहार में लाते हैं, वैसे ही मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने का गौरव प्रदान करें। इस राष्ट्रभाषा बनाकर हमें अपना कर्तव्य पालन करना चाहिये। इतिहास के गलियारे में गूंजते ये शब्द इंदौर में महात्मा गांधी के उस भाषण का हिस्सा हैं जिसमें उन्होंने ठीक एक सदी पहले हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाये जाने का सार्वजनिक आह्वान किया था हिन्दी के प्रसार से जुड़ी स्थानीय संस्था मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति के प्रचार विभाग के प्रमुख अरविंद ओझा ने इस भाषण के बारे में बताया कि बापू ने यह भावुक अपील यहां 29 मार्च 1918 को आठवें हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में की थी। उस समय देश स्वतंत्रता के लिये संघर्ष कर रहा था और हिन्दी के सम्मान में बापू के दिल से निकले बोलों ने जनमानस में मातृभूमि की आजादी के लिये नया जज्बा जगा दिया था।

    ओझा ने कहा,यह बेहद दुर्भाग्यूर्ण है कि राष्ट्रपिता की इस अपील के पूरे 100 साल गुजरने के बाद भी हिन्दी को अबतक राष्ट्रभाषा का संवैधानिक दर्जा नहीं दिया जा सका है, जबकि यह जुबान देश में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती है। इंदौर के मौजूदा नेहरू पार्क में आयोजित हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में महात्मा गांधी ठेठ काठियावाड़ी पगड़ी, कुरते और धोती में मंच पर थे। वर्ष 1910 में स्थापित मध्य भारत हिन्दी साहित्य समिति इस कार्यक्रम के आयोजन में सहभागी थी।

    बापू ने अपने भाषण में हिन्दी की गंगा-जमुनी संस्कृति पर भी जोर दिया था। उन्होंने कहा था,हिन्दी वह भाषा है,जिस हिन्दू और मुसलमान दोनों बोलते हैं और जो नागरी अथवा फारसी लिपि में लिखी जाती है। यह हिन्दी संस्कृतमयी नहीं है, न ही वह एकदम फारसी अल्फाज से लदी हुई है। बैरिस्टर मोहनदास करमचंद गांधी” से ‘महात्मा गांधी’ बने राष्ट्रपिता ने आम बोलचाल के साथ अदालती काम-काज में भी हिन्दी के इस्तेमाल की पुरजोर पैरवी की थी।

    उन्होंने कहा था,हमारी कानूनी सभाओं में भी राष्ट्रीय भाषा द्वारा कार्य चलने चाहिये। जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक प्रजा को राजनीतिक कार्यों में ठीक तालीम नहीं मिलती है। हमारी अदालतों में राष्ट्रीय भाषा और प्रांतीय भाषाओं का जरूर प्रचार होना चाहिये।..और ये थे बापू’ के अध्यक्षीय उद्बोधन के आखिरी शब्द जिनके जरिये उनके दिल में बसी हिंदी जैसे खुद बोल उठी थी। मेरा नम्र, लेकिन दृढ़ अभिप्राय:है कि जब तक हम हिंदी को राष्ट्रीय दर्जा और अपनी-अपनी प्रांतीय भाषाओं को उनका योग्य स्थान नहीं देंगे,तब तक स्वराज्य की सब बातें निरर्थक हैं। भारतीय संविधान के जानकार सुभाष सी. कश्यप ने बताया कि देवनागरी लिपि वाली हिन्दी को सं​विधान में राष्ट्रभाषा का नहीं, बल्कि राजभाषा” का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा, संविधान की आठवीं अनुसूची में हिन्दी सहित 22 जुबानों को भारतीय भाषाओं के रूप में शामिल किया गया है।

    उन्होंने कहा, अगर हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाया जाना है, तो जाहिर है कि संविधान में बदलाव करना होगा। लेकिन ऐसा किये जाने से देश में सियासी मसले खड़े हो सकते हैं। कश्यप ने कहा,हमारे देश में आजादी से पहले खासकर दफ्तरी काम-काज में अंग्रेजी का इतना धड़ल्ले से इस्तेमाल नहीं होता था, जितना आज हो रहा है। इसलिये सबसे पहली जरूरत तो इस बात की है कि हिन्दी को राजभाषा का संवैधानिक सम्मान सच्चे अर्थों में दिलाने के प्रयास किये जायें।

    #mahatma gandhi india
    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading