Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मुंबई इंडियंस बना चौथी बार चैंपियन

    By May 13, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540

    रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हराया

    नई दिल्ली, 13 मई 2019: मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में रविवार को हैदराबाद में चेन्नई सुपर किंग को 1 रन से हराकर चौथी बार आईपीएल चैंपियनशिप बनने का ऐतिहासिक गौरव हासिल कर लिया। बता दें कि चेन्नई को निर्धारित 20 ओवरों में जीत के लिए 150 रन बनाए थे लेकिन टीम 148 रन बनाकर ही रह गई और इस प्रकार मुंबई इंडियंस चौथी बार फिर चैंपियन बन गयी।

    खास यह रहा कि इन दोनों टीमों के बीच हमेशा पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है और इस बार भी यह क्रम जारी रहा। शायद यही सोचकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई ने इससे पहले 2013, 2015 और 2017 में खिताब जीते थे और इस तरह से उसने एक साल छोड़कर खिताब जीतने का क्रम जारी रखा। उसने 2013 और 2015 के फाइनल में भी चेन्नई को हराया था।

    रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में चौथा खिताब भी जीता। मुंबई की जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभायी। बुमराह और चाहर ने अपने कोटे के चार-चार ओवरों में 14-14 रन दिए और क्रमश: दो और एक विकेट हासिल किया। मिशेल मैकलेनगन ने भी चार ओवर में 24 रन दिए। मुंबई का क्षेत्ररक्षण हालांकि अच्छा नहीं रहा। अकेले वाटसन को ही तीन जीवनदान मिले।

    इससे पहले दीपक चाहर ने मुंबई को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया था। दीपक चाहर 26 रन देकर तीन विकेट लेने में सफल रहे। उनके अलावा इमरान ताहिर (23 रन देकर दो) और ठाकुर (37 रन देकर दो) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। मुंबई की तरह चेन्नई का शीर्ष क्रम भी लड़खड़ा गया।

    फाफ डुप्लेसिस (13 गेंदों पर 26 रन) ने जिस तरह से चौथे ओवर में क्रुणाल पंड्या की तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया उससे मुंबई के समर्थक बैचेन थे लेकिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने इसी ओवर में अति उत्साही शॉट लगाने के प्रयास में अपना विकेट इनाम में दे दिया। वाटसन ने जमने में ज्यादा समय नहीं लगाया और लसिथ मलिंगा पर दो चौके और छक्का जड़कर हाथ खोले, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने से वह धीमे पड़ गए। सुरेश रैना (14 गेंदों पर आठ रन) को दूसरी बार डीआरएस से जीवनदान नहीं मिला।

    बुमराह ने नए बल्लेबाज अंबाति रायुडू (एक) को आते ही विकेट के पीछे कैच करवा दिया लेकिन टर्निंग प्वाइंट तब आया जब महेंद्र सिंह धोनी (आठ गेंदों पर दो रन) ओवररो पर दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। पंद्रह ओवर के बाद चेन्नई चार विकेट पर 88 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था। ऐसे मौके पर ड्वेन ब्रावो (15) ने मलिंगा के अगले ओवर में छक्का जबकि वाटसन ने तीन चौके लगाए।

    इस बीच राहुल चाहर ने वाटसन को तीसरा जीवनदान दिया और जब टीम को 18 गेंदों पर 38 रन की दरकार थी तब इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने क्रुणाल पर लगातार तीन छक्के लगाए।

    Keep Reading

    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    April 11, 2026
    Nature's unparalleled treasure trove in the Govardhana Forest Range of the Valmiki Tiger Reserve.

    वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के गोवर्धना फॉरेस्ट रेंज में प्रकृति का अनुपम खजाना

    April 11, 2026
    Rajnath Singh inaugurated several development projects in Lucknow, including the Lakshman Mandapam, which was constructed at a cost of ₹13 crore.

    राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 13 करोड़ की लागत से बने लक्ष्मण मण्डपम् सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

    April 11, 2026
    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    April 11, 2026
    Mahatma Jyotirao Phule: India's Divine Guiding Light

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

    April 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading