Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कुछ सवाल छोड़कर चली गईं ताविषी

    ShagunBy ShagunApril 20, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598

    नवेद शिकोह

    चंद महिला पत्रकारों के चेहरे लखनऊ की पत्रकारिता की शान कहे जाते थे। पांच महिलाओं की रिपोर्टिंग पचास पुरुष पत्रकारों पर भारी पड़ती थी। गुजिश्ता तीन दशक की लखनवी पत्रकारिता का एक ऐसा ही चेहरा कम हो गया। अफसोस इस बात का कि कोरोना की आंधी उन्हें भी बेबसी की मौत दे रही है जिनका एक फोन मामूली इंसान को वीवीआईपी ट्रीटमेंट वाला इलाज दिलवाने के लिए काफी था।

    लखनऊ की पत्रकारिता के एक युग जैसी शख्सियत ताविषी जी की बेबसी वाली मौत को आप कुछ कह लीजिए। दास्तान बयान करने वाले पर पैनिक क्रिएट करने का इल्जाम लगा दीजिए या इस दास्तान को नियति कह लीजिए। महामारी का डरावना चेहरा भी कह सकते हैं। चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं का आइना, सरकार या पत्रकार संगठनों/पत्रकार नेताओं का नाकारापन भी कह सकते हैं।
    जो आपको सूट करे वो कह लीजिए पर उनकी मौत के मातम को संवाददाता समिति के रेडीमेड शोक संदेश से ऊपर होना चाहिए। फिक्र ज़रूरी है। मसलन ताविषी जी की सांसे उखड़ते वक्त लखनऊ की एक वरिष्ठ महिला पत्रकार ने दिल्ली में बैठे दिग्गज पत्रकार हेमंत शर्मा से अस्पताल में दाखिला दिलवाने की मदद की गुहार लगाई।

    नौ सौ राज्य मुख्यालय के पत्रकारों द्वारा चुनी गई उ.प्र.सवाददाता समिति को पता भी नहीं था कि लखनऊ की पत्रकारिता का एक सितारा इलाज के अभाव में टूट रहा है। ताविषी मौत के काले बादलों से बचकर निकलने की सटपटाहट में पत्रकारिता के साथी रहे पत्रकारों से मदद मांग रहीं थी। अंततः मदद हुई भी, लेकिन वाया दिल्ली से। भला हो योगी सरकार के मंत्री बृजेश पाठक का जिन्होंने फौरन मदद की। लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। सांसे अटक चुकी थीं, जालिम कोरोना वायरस इस उम्रदराज महिला जर्नलिस्ट की ज़िन्दगी पर हावी हो चुका था।

    मौत की आंधी में जिन्दा रहने का अहसास कराना भी ज़रूरी है। सवाल उठाना दुश्मनी, द्वेष, विरोध, कुंठा या पैनिक क्रिएट करना नहीं। देश, प्रदेश की सत्ता हो या यूपी में चुनी हुई संवाददाता समिति हो। उसकी कार्यशैली पर सवाल उठाना जिन्दा रहने की अलामत है। भास्कर दुबे हों, प्रभात त्रिपाठी हों या प्रभावहीन और पहचानहीन मेरा जैसा अदना सा पत्रकार हो। सवाल सबके जायज़ हैं, उनको स्वीकार करना चाहिए है। सवालों को खारिज नहीं करना चाहिए,उसपर विचार हो, चिंतन-मनन हो।

    लखनऊ में पत्रकारों की मौतों की झड़ी लगी है। ये दूसरी वेब है। विज्ञान बताता है कि कोरोना की चार वेब होंगी और हर वेब पिछली वेब से चार गुना खतरनाक होगी।

    ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी बढ़ती जा रही है। ताविषी भी आक्सीजन के लिए तड़प कर चली गईं।
    कोरोना काल के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाला उ.प्र.राज्य मुख्यालय संवाददाता समिति का चुनाव बहुत खर्चीला था। बताया जाता है कि उम्मीदवारों के चुनावी का कुल चुनावी खर्च करीब तीस-चालीस लाख तक पंहुच गया था।

    काश इतनी कीमती संवाददाता समिति प्रयास करके भविष्य में किसी ताविषी, किसी सच्चे, किसी प्रमोद…. की उखड़ती सांसों को बचाने के लिए एक आक्सीजन सिलेंडर बैंक तैयार कर ले।

    इन बातों को आप सियासत कहें या लफ्फाजी कहें, पर मेरा मानना है कि किसी हमपेशा कलमकार साथी की मौत पर श्रद्धांजलि को विमर्श से जोड़ना चाहिए है। चालीस शब्दों के शोक संदेश से आगे बढ़कर चार सौ शब्दों की श्रद्धांजलि दें। हेमंत शर्मा जी और दीपक शर्मा जी की तरह। जिनके कलम ने ताविषी जी को जो श्रद्धांजलि दी जो विमर्श की सूरत में है, चिंतन-मनन करने पर विवश करती है।

    नई पीढ़ी भले ही ताविषी जी को कम जानती हो पर वो लखनऊ की पत्रकारिता का एक सुनहरा दौर थीं। चंद महिला पत्रकारों में शुमार ताविषी जी की विशिष्ट पहचान थी। लखनऊ के एतिहासिक अंग्रेजी अख़बार पायनियर का वो पर्याय थी। चार दशक की पत्रकारिता में उनकी छवि का दामन पाक और बेदाग रहा। किसी विवाद, सियासत या पार्टीवाद से वो कोसों दूर रहीं। स्थापित जर्नलिस्ट थीं, बड़ी पंहुच थी और प्रभावशाली पत्रकार उनके कलीग थे। बताने के लिए दो नाम ही काफी हैं। दिग्गज हेमंत शर्मा जी जैसे देश के विख्यात और प्रभावशाली पत्रकार पॉलीटिकल फील्ड रिपोर्टिंग के साथी थे और दीपक शर्मा जैसे चर्चित पत्रकार उनके जूनियर कलीग थे।

    लेकिन वक्त का सितम हवाओं का भी मोहताज कर देता है। एक आक्सीजन का भी इंतेज़ाम नहीं होने देता। – श्रद्धांजलि

    Shagun

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading