Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    जरुरत है देश के लोगों के लिए सुरक्षा कवच की

    ShagunBy ShagunOctober 25, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 545

    जी के चक्रवर्ती

    हमारे भारतीय समाज मे प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा अवश्य होना चाहिये और इसके लिये राष्ट्रीय स्तर पर एक सुरक्षा कोष का होना बहुत आवश्यक है। और इसको बनाने को लेकर जितनी तेजी की जरूरत हो या तेजी लाया जा सके उतना ही अच्छा होगा जिससे देश के सबसे गरीब और कमजोर तबके के लोगों में एक वित्तीय सुरक्षा की भावना पैदा किया जा सके।

    अभी लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों को अपने नौकरी या अपने रोजी-रोटी से हाथ धोना पड़ा है ऐसी अवस्था में बहुत से लोग भूख से मरने के कगार पर आ गए या बहुत से लोगों ने आत्महत्या कर ली जो बेहद गंभीर विषय है। आखिर इन दिहाड़ीदार मजदूरों या फिर कोरोनाकाल में नौकरी गवां चुके मध्यम वर्ग के लिए कौन जिम्मेदार है ?

    वास्तव में देश के लोगों के लिये सामाजिक सुरक्षा कोष बनाने के काम में तेजी से काम करने की आवश्यकता है, जिससे देश के सबसे गरीब और कमजोर तबके के लोगों के परिवारों में एक वित्तीय सुरक्षा की भावना पैदा की जा सके, क्योंकि एक मजदूर किसी भी देश की उन्नति एवं निर्माण में बहुमूल्य भूमिका निभाता है। सम्पूर्ण विश्व में किसी भी देश की संस्थानों एवं उद्योग धंधों में काम करने वाले श्रमिकों की एक अहम भूमिका होती है जिसकी अहमियत को किसी से भी कमतर नहीं आंका जा सकता है। उनके श्रम के बिना औद्योगिक ढांचे से लेकर निर्माण क्षेत्रों में होने वाले तरक्की की हम कल्पना ही नहीं कर सकते है।

    आजकल कोरोना वायरस के हमले से पैदा हुई आपदा के कारण हमारे देश के सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले लोगों में मध्यम वर्ग के लोग और यही दिहाड़ी मजदूर हैं। शायद जिनके के विषय मे हमारे देश में नाममात्र की चर्चा हुई या जिम्मेदारों का ध्यान गया हो जिसके कारण इनकी डामा- डोल हुई आर्थिक स्थिति को संभालने के लिये और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए देश की सरकार से लेकर जिम्मेदारों ने कुछ भी नहीं सोचा जबकि यह मेहनत कस मजदूर जहां काम करते हैं वहां पर भी अपने मुहँ में ताला लगा कर लगातार काम करते चले जाते हैं अपने जान माल से लेकर परिवार के बीबी बच्चों तक की परवाह किये बिना ही बेहतर कामों को अंजाम देते रहते हैं।

    इसमे कोई संदेह नहीं कि देश के मजदूर वर्ग के लोग ही सबसे अधिक शोषण के शिकार हुये है। कोरोना वायरस के कारण हुये लाकडाउन की स्थिति में देश के इन दिहाड़ीदार मजदूरों और मध्यम वर्ग लोगों के सामने अपने भरण-पोषण से लेकर परिवार तक का संचालन करने का संकट खड़ा हो गया है। प्रति दिन दूर दराज जगहों और गांवों से शहरों में पहुंच कर रोजी-रोटी कमाने की तलाश में भटकने वाले इन मजदूर को अपने-अपने घरों में बंद रहने के लिये मजबूर होना पड़ा हैं, तो दूसरी तरफ खेती-बाड़ी के कामों में उनके लिए रोजगार पहले भी नहीं था और न आज है ऐसे में भूखे मरने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिये कौन जिम्मेदार है ?

    Shagun

    Keep Reading

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading