- पावर कारपोरेशन ने पहले दिया बीपीएल को दिया फ्री कनेक्शन अब उसे लालटेन युग में ले जाने की बड़ी साजिश सरकार को गुमराह कर किया बड़ा खेल
- उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने की ऊर्जा मंत्री से की बात उन्होनें सोमवार को वार्ता के लिये आफिस बुलाया
लखनऊ,16 जून 2019: उपभोक्ता परिषद ने कहा कि बिजली कम्पनियों व पावर कारपोरेशन द्वारा 2 दिन पहले गुपचुप तरीके से जिस प्रकार से विद्युत नियामक आयोग में वर्ष 2019-20 के लिये विभिन्न श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है उसके देखने से ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार को गुमराह करके बीपीएल गरीब उपभोक्ता की बिजली दरों लगभग 53 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव देकर गरीब की कमर तोड़ने की साजिश की गयी है।
उपभोक्ता परिषद ने कहा एक तरफ पहले सौभाग्या योजना में गरीबों को फ्री में बिजली कनेक्शन दिया गया और अब उन्हें मात्र 1 साल के अन्दर ही लालटेन युग में ले जाने की बड़ी साजिश की गयी है। वर्ष 2018-19 में जब ग्रामीण अनमीटर्ड घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में बढ़ोत्तरी की गयी तो पावर कारपोरेशन ने कहा चूंकि ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को अक्टूबर 2018 से 24 घंटा बिजली दी जायेगी इसलिये 1 अप्रैल 2019 से ग्रामीणों की अनमीटर्ड दरों रू0 300 से 400 की गयी है। 24 घंटा बिजली भी ग्रामीणों को नहीं और उन्हें 400 रूपये प्रति कि0वा0 प्रतिमाह देना पड़ा और अब उनकी दरें रू0 400 प्रति कि0वा0 प्रतिमाह की जगह रू0 500 प्रति कि0वा0 प्रतिमाह प्रस्तावित करना ग्रामीण जनता के साथ धोखा है। इसी प्रकार किसानों के साथ अन्याय किया गया।
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि आज उपभोक्ता परिषद ने 1 कि0वा0 से 5 कि0वा0 तक घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की दरों का जब आकलन किया तो मामला चैकाने वाला निकला, फिक्स चार्ज व यूनिट चार्ज के आधार पर स्वतः पूरा प्रदेश देख सकता है कि गरीब जनता के साथ बिजली कम्पनियों ने अन्याय किया है।
यूनिट घरेलू वर्तमान रेट (घरेलू, शहरी) प्रस्तावित रेट 2019-20 बढ़ोत्तरी प्रतिशत
घरेलू बी0पी0एल0 1 कि0वा0 100 यूनिट कुल खर्च-रू0 350 100 यूनिट कुल खर्च-रू0 535 53 प्रतिशत
घरेलू 1 कि0वा0 100 यूनिट कुल खर्च-रू0 590 100 यूनिट कुल खर्च-रू0 730 23 प्रतिशत
घरेलू 2 कि0वा0 200 यूनिट कुल खर्च-रू0 1205 200 यूनिट कुल खर्च-रू0 1455 21 प्रतिशत
घरेलू 3 कि0वा0 300 यूनिट कुल खर्च-रू0 1845 300 यूनिट कुल खर्च-रू0 2235 22 प्रतिशत
घरेलू 4 कि0वा0 400 यूनिट कुल खर्च-रू0 2565 400 यूनिट कुल खर्च-रू0 3045 19 प्रतिशत
घरेलू 5 कि0वा0 500 यूनिट कुल खर्च-रू0 3285 500 यूनिट कुल खर्च-रू0 3855 16 प्रतिशत
घरेलू ग्रामीण अनमीटर्ड रू0 400 प्रति किलोवाट/माह रू0 500 प्रति किलोवाट/माह 25 प्रतिशत
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने जहाॅ आज व्यापक बिजली दर बढ़ोत्तरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश टिकैत सहित प्रदेश के अनेकों समाजसेवी संगठनों के अध्यक्षों से चर्चा की सभी ने एक स्वर में सरकार व बिजली कम्पनियों के खिलाफ एक बड़ा जन आन्दोलन खड़ा करने पर अपनी सहमति दी है, जल्द ही एक साझा मंच बनाकर सड़कों पर आन्दोलन किया जायेगा।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने वहीं दूसरी ओर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा से फोन पर बात की और बिजली दर बढ़ोत्तरी के बारे में बताया उन्होनें कहा हम शहर से बाहर है कल लखनऊ पहुंच कर आपके साथ बैठक करेगें और पूरे मामले पर गम्भीरता से विचार विमर्श करेगें। विद्युत नियामक आयोग इस मनगढंत प्रस्ताव को स्वीकार न करे के लिये भी कल विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन से मुलाकत कर इसे खारिज करने की मांग की जायेगी।







