बाराबंकी, 20 मार्च, 2021: विकास खण्ड मसौली के कम्पोजिट विद्यालय ईचौलिया में चाइल्ड लाइन 1098 की टीम द्वारा ओपेन हाउस बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय की प्रधानाध्यापक अर्चना श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा ने बच्चों के संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं, बच्चों की जैसी परिवरिश होगी, जिस प्रकार की शिक्षा मिलेगी उसी तरह के नागरिक बनेंगे।
चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में बच्चों व अभिभावक को जानकारी देते हुए चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल ने बताया कि जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चे किसी भी मुसीबत में फंसे हो तो वह अपनी मदद के लिए 1098 पर फोन करें जैसे खोए-पाए, प्रताड़ित, बालश्रमिक, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल तस्करी आदि।
वही चाइल्ड लाइन सदस्य अमित कुमार ने बच्चों को भारत सरकार द्वारा दिए गए अन्य टोल फ्री नंबर (आपातकालीन सेवाएं) के बारे में बताया जैसे अगर कहीं पर आग लग जाए तो 101 पर फोन करें, किसी प्रसव महिला की मदद के लिए 102 पर फोन करें, कहीं दुर्घटना हो जाए तो घायल व्यक्ति की मदद के लिए 108 पर फोन करें, अगर कहीं लड़ाई हो जाए या चोरी हो जाए तो 112 पर फोन करें किसी महिला को कोई प्रताड़ित करें तो उसकी मदद के लिए 181 पर फोन करें अगर कोई किसी को मोबाइल द्वारा फोन कर या गलत मैसेज कर परेशान करे तो उसकी मदद के लिए 1090 पर फोन करें।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना श्रीवास्तव ने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय आने और पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा ने बच्चों को साफ सफाई रखने एवं शौच के लिए खेत में ना जाकर घर में शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कमलेश कुमार वर्मा जी को चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी को चाइल्ड लाइन सदस्य नीलम सिंह ने पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सहायक अध्यापक शमिता वर्मा, सर्वेश कुमार, नमिता जायसवाल, प्रमिता त्रिपाठी, सोनिका मिश्रा, काजल वर्मा, अनुदेशक अनूप कुमार वर्मा, प्रियंका देवी, शिक्षामित्र माया देवी, प्रभा वर्मा, आंगनबाड़ी रेखा देवी, अनीता वर्मा, आशा बहू श्री देवी, नीतू वर्मा, चाइल्ड लाइन सदस्य फकीरे लाल, उषारानी, नीलम सिंह, अमन कुमार एवं ग्रामीण मौजूद रहे।







