Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जूनियर ट्रंप का भारत दौरा: अपने लग्जरी रेजिडेंशल प्रॉजेक्ट ट्रंप टावर्स का करेंगे प्रचार

    ShagunBy ShagunFebruary 21, 2018Updated:February 21, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 478

    एक हफ्ते की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे ट्रंप जूनियर

    भारतीय अखबारों में ट्रंप जूनियर ने सोमवार को विज्ञापन दिया था, जिसमें निवेशकों को ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की परियोजना से जुड़ने के लिए किया गया था आमंत्रित

    जूनियर न केवल अपने लग्जरी रेजिडेंशल प्रॉजेक्ट ट्रंप टावर्स का प्रचार करेंगे बल्कि विदेश नीति पर स्पीच भी देंगे 

    नई दिल्ली, 21 फरवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर मंगलवार सुबह भारत पहुंच गए हैं। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के उप-निदेशक की यह पहली भारत यात्रा है। एक सप्ताह के प्रवास में ट्रंप जूनियर न केवल अपने लग्जरी रेजिडेंशल परियोजना ट्रंप टावर्स का प्रचार करेंगे बल्कि विदेश नीति पर भी भाषण देंगे। भारत प्रवास के दौरान ट्रंप जूनियर भारतीय निवेशकों और बिजनेस लीडर्स से कोलकाता, मुंबई, पुणे और गुरुग्राम में मुलाकात करेंगे। भारत दौरे से पहले ट्रंप जूनियर इसका प्रचार भी कर चुके हैं। भारतीय अखबारों में ट्रंप जूनियर ने सोमवार को विज्ञापन दिया था, जिसमें निवेशकों को ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की परियोजना से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया था।

    विज्ञापन के माध्यम से ट्रंप जूनियर के साथ डिनर का न्यौता भी दिया गया था। इस दौरान बिजनेस को बढ़ाने के अलावा ट्रंप जूनियर विदेश नीति पर भी अपने विचार रखेंगे। शुक्रवार को होने वाली ग्लोबल बिजनेस समिट में ट्रंप जूनियर ‘रीशेपिंग इंडो-पैसिफिक टाइज’ विषय पर भाषण देंगे। इस समिट में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। वह ‘भविष्य के लिए भारत की तैयारी’ विषय पर भाषण देंगे।

    अमेरिका में कुछ एक्सपर्ट्स ट्रंप जूनियर के भारत दौरे को हितों के टकराव के रूप में देख रहे हैं। ट्रंप टावर के खरीददारों को राष्ट्रपति से मिलने का मौका दिए जाने जैसे ऑफरों की आलोचना हो रही है। साथ ही इसे हितों के टकराव के रूप में भी देखा जा रहा है। ट्रंप जूनियर अपनी निजी बिजनेस ट्रिप पर विदेश नीति पर भाषण देंगे। यह मामले को और पेचीदा बना देता है। भारत के दौरे के बारे में ट्रंप जूनियर ने कहा भारत एक बेहतरीन देश है, हमारे ब्रैंड ने कई सालों से यहां सफलता पाई है। यह ट्रिप हमारी अब तक की उपलब्धियों का समारोह है। खबरों के मुताबिक ट्रंप टावर में कई इकाइयां बाजार दर से 30 प्रतिशत से ज्यादा दामों पर हैं। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन का भारत सबसे बड़ा विदेशी मार्केट है, मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुरुग्राम में उसकी परियोजनाओं पर काम जारी है। इससे पहले पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप हैदराबाद में हुए ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल हुईं थीं।

    Shagun

    Keep Reading

    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026
    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    April 17, 2026
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading