Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Music

    अदालत की शरण में पहुंचे ‘मि टू’ पीड़ित

    By October 15, 2018Updated:October 15, 2018 Music No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    आलोक नाथ ने मानहानि के मामले में एक रुपये मुआवजा की मांग की

    नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2018: मि टू के मुद्दे पर घिरे संस्कारी कलाकार आलोक नाथ ने लेखक-निर्देशक विन्ता नंदा के खिलाफ दीवानी वाद दर्ज कराते हुए उनकी कथित मानहानि के मामले में एक रुपये मुआवजा की मांग की है। नंदा ने उन पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। इस बीच, आलोक नाथ की पत्नी आशु ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और मानहानि मामले में लेखक-निर्देशक के खिलाफ सुनवाई शुरू करने की मांग की।

    अभिनेता की पत्नी सोमवार को मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर के समक्ष पेश हुई और अपना बयान तथा शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अदालत से कहा कि नंदा के आरोपों ने उनकी (नाथ और आशु की) छवि नुकसान पहुंचाया है। मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई एक नवंबर तक स्थगित कर दी है। अगली सुनवाई में अदालत नाथ और उनकी पत्नी की ओर से तीन गवाहों के बयान दर्ज करेगी. विन्ता नंदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल आरोप लगाया था कि अभिनेता ने 19 वर्ष पहले उनका बलात्कार किया था।

    जेंडे को पूरा करने के फैलाई जा रही है झूठी बातें: ऍम जे अकबर

    ऍम जे अकबर ने अपनी शिकायत में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी (रमानी) ने द्वेषपूर्ण तरीके से कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसे वह मीडिया में बेरहमी के साथ फैला रही है। शिकायत में कहा गया है कि यह भी स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता (अकबर) के खिलाफ झूठी बातें किसी एजेंडे को पूरा करने के लिए प्रायोजित तरीके से फैलाई जा रही हैं।

    इसमें अकबर के खिलाफ रमानी के आरोपों को ‘बदनाम करने वाला’ बताया गया. इसमें कहा गया कि आरोपों की ‘भाषा और सुर’ पहली नजर में ही मानहानिपूर्ण हैं और इन्होंने न केवल उनके (अकबर) सामाजिक संबंधों में उनकी प्रतिष्ठा और साख को नुकसान पहुंचाया है बल्कि समाज, मित्रों और सहयोगियों के बीच अकबर की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हुई है।

    आरोपों ने अपूरणीय क्षति की है और अत्यंत दुखद हैं। अधिवक्ता संदीप कपूर के जरिये दायर शिकायत में रमानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (मानहानि) के तहत नोटिस जारी करने का अनुरोध किया गया। भादंसं की धारा 500 में व्यवस्था है कि आरोपी को दोषी ठहराए जाने पर दो साल के कारावास या जुर्माना या दोनों हो सकती है।

    मानहानि की शिकायत से लड़ने के लिए तैयार हूं : प्रिया रमानी

    अकबर के बयान को बताया निराशाजनक

    नई दिल्ली, 15 अक्टूबर 2018: पत्रकार प्रिया रमानी ने सोमवार को कहा कि वह केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा उनके खिलाफ अदालत में दायर मानहानि की शिकायत का सामना करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने अकबर के बयान पर निराशा जताते हुए कहा कि इसमें ‘पीड़ित जिस सदमे और भय से गुजरे हैं’ उसका कोई ख्याल नहीं रखा गया।

    उन्होंने यह भी कहा कि अकबर ‘डरा धमकाकर और उत्पीड़न’ करके पीड़ितों को ‘चुप’ कराना चाहते हैं। बता दें कि अफ्रीका से लौटने के बाद विदेश राज्यमंत्री ने कई महिलाओं द्वारा उनके खिलाफ लगाए यौन उत्पीड़न के आरोपों को रविवार को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘झूठा, मनगढ़ंत और बेहद दुखद’’ बताया था ।

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026
    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    June 22, 2026
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading