Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    N.R.C SCANDAL : WE POSITIVE

    By December 30, 2019 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 650

    उलमा से बेभरोसा होकर हिन्दू बुद्धीजीवियों की क़यादत में मुस्लिम समाज

    नवेद शिकोह

    …और एक अफवाह देश के मुसलमानों की वतनपरस्ती को पहले पायेदान पर ले आयी। ये अफवाह हानिकारक और घातक रही पर दूसरी और ये अफवाह मुस्लिम समाज को सशक्त बना रही है। NRC- CAA का विरोध और इससे जुड़ी गलत फहमियों ने बुरी ही नहीं कुछ अच्छी तस्वीरें भी पेश की हैं।

    NRC को लेकर मुस्लिम समाज में बेचैनी और वतनपरस्ती की पराकाष्टा नजर आयी। वोटर लिस्ट से लेकर तमाम दस्तावेजों को मुकम्मल और दुरुस्त करने के लिए अशिक्षित मुसलमान भी एकाएकी जागरुक हो गये। जिनके नाम छूटे हैं वे वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा रहे हैं।

    NRC- CAA भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान पंहुचा देगी। ये झूठ, अफवाह या इस गलतफहमी ने साबित कर दिया कि भारतीय मुसलमान पाकिस्तान से कितनी नफरत और अपने वतन हिन्दुस्तान से कितनी मोहब्बत करते हैं। ऐसी अफवाह ने देश की सबसे विशाल अल्पसंख्यक वर्ग को बेचैन कर दिया और वो हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आये। NRC के खिलाफ आंदोलन में बहुसंख्यक समाज के आंदोलनकारी सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे जबकि प्रदर्शन कारियों की भीड़ में पाकिस्तान मुर्दाबाद.. हिन्दुस्तान जिन्दाबाद… हिन्दु-मुस्लिम, सिख-ईसाई आपस में हैं भाई-भाई… नारे लगाने वाले मुस्लिम आंदोलनकारी थे। पाकिस्तान भेजे जाने की गलतफहमी/अफवाह का शिकार एक मुस्लिम आंदोलनकारी हाथ में एक तख्ती लिये दिखा था जिसमें लिखा था- ” हम पाकिस्तान को दुनिया का जहन्नुम और भारत को दुनिया की जन्नत मानते हैं। हमें कोई जन्नत से जहन्नुम नहीं भेज सकता”।

    मालूम हो कि देश के बुरे आर्थिक हालात में NRC को ग़ैर जरुरी समझने वाले देश के करोड़ों बहुसंख्यक समाज के लोगों ने संभावित NRC के खिलाफ देशभर में आंदोलन शुरु कर दिया। संभावित NRC का विरोध इसलिए किया जा रहा था क्योंकि इसे आम और गरीब जनता के सामने जटिलता खड़ी करना बताया जा रहा था। वोटर आईडी और आधार कार्ड जैसे तमाम प्रमाण और डाटा होने के बावजूद नागा बाबाओं, आदिवासियों, बंजजारों, ख़ानाबदोशों के देश की गरीब जनता से जटिल और नामुम्किन दस्तावेज मांगने का क्या मतलब ! जिस देश में करोड़ों लोग जमीन पर पैदा होते हैं और उसी जमीन पर मर जाते हैं, ऐसों के पास नागरिक सिद्ध करने वाले कागजात/दस्तावेज कैसे मिलेंगे !

    यहीं नहीं सवाल ये भी उठने लगे कि अभी जब देश जब आर्थिक बदहाली से जूझ रहा है तो लम्बे खर्च वाले NRC पर बार-बार बल देने और इसे जल्द शुरु करने की बात करने वाले गृह मंत्री जी की मंशा और नियत क्या है !

    इस तरह के तमाम सवालों के रूप में शुरु हुए देशव्यापी आंदोलन के दौरान ही एनआरसी को लेकर आखिरकार सरकार बैकफुट पर आ गई। और सरकार ने कह दिया कि NRC हम अभी ला ही नहीं रहे हैं। और इसमें नागरिकों के.समक्ष जटिलता या नागरिकता चली जाने.वाली बातें झूठी हैं.. अफवाह हैं।

    ज्ञात हो कि आम और खास जनता वाले इस देशव्यापी आंदोलन का नेतृत्व ना किसी विपक्षी दल ने किया और ना ही किसी जातिविशेष या धार्मिक धार्मिक नेता ने इसका नेतृत्व किया। आगे आये देश के क्रीम विश्वविद्यालयों के लाखों छात्र-छात्राएं। इसके अतिरिक्त सैकड़ों बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सांस्कृतिक कर्मियों, लेखकों, इतिहासकारों, कलाकारों, प्रोफेसर्स, पूर्व अधिकारियों… के आह्वान पर देश का बहुसंख्यक समाज धारा 144 के बावजूद सड़कों पर उतर आया। क्योंकि देश के अधिकांश मुस्लिम धार्मिक नेता (उलमा) इन दिनों भाजपा सरकारों के पक्ष में भगवा ब्रिगेड के रंग में डूबे हैं, इसलिए सरकार के किसी फैसले के खिलाफ आंदोलन में मुसलमानों के किसी भी मसलक का कोई भी मौलाना/धार्मिक गुरु NRC के खिलाफ बहुसंख्यक समाज के आंदोलन में शामिल नहीं रहा। मुस्लिम लीडरशिप के बिना मुस्लिम समाज बहुसंख्यक समाज के इस आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाने उतर आया।

    आंदोलन में मुस्लिम समाज की भागीदारी ने साबित कर दिया कि वो अब कट्टरता, साम्प्रदायिकता, हुकुमत परस्ती, चापलूसी, नफरत और अलगाव के प्रतीक उलमा/धार्मिक नेताओं के बजाय हिन्दू बुद्धिजीवियों के नेतृत्व को बेहतर विकल्प समझेंगे।

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Two RPF Sub-Inspectors honoured for saving the lives of a mother and child on the platform.

    प्लेटफॉर्म पर मां-बच्ची की जान बचाने वाले दो RPF उपनिरीक्षक सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading