Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली जा रही इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के आदेश को किया जाये समाप्त

    By October 20, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 530
    • बिजली कम्पनियां प्रत्येक वर्ष विद्युत उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में रू0 1250 करोड़ वसूल कर जमा करती हैं सरकार के खजाने में
    • प्रदेश के घरेलू उपभोक्ता जहां 5 प्रतिशत देते हैं इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वहीं प्रदेश का अनमीटर्ड किसान सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत देता है इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी

    लखनऊ,20 अक्टूबर 2019: उपभोक्ता परिषद् ने रेगुलेटरी सरचार्ज 4.28 प्रतिशत खत्म कराने के बाद अब उपभोक्तओ पर लगने वाली  इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को समाप्त कराने के लिए संघर्ष की एक बार फिर शुरुआत कर दी है और उसी के तहत सरकार से यह मांग उठायी है की केन्द्र सरकार ने जीएसटी लागू करके यह प्रचारित किया कि एक देश एक टैक्स के सहारे अब देश विकास के रास्ते पर जायेगा, लेकिन अभी भी पूरे देश में बिजली उपभोक्ता इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में एक टैक्स और सरकार के खजाने में जमा कर रहे हैं। बिजली के क्षेत्र में चाहे वह पावर हाउस के उपकरण हों, सोलर के उपकरण हों, कोयला हो सभी पर जीएसटी के तहत टैक्स वसूला जायेगा और निश्चित तौर पर उसका भुगतान अन्ततः देश का विद्युत उपभोक्ता करेगा। वहीं दूसरी ओर विद्युत उपभोक्ता इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में अलग एक टैक्स सरकार के खजाने में जमा कर रहा है।

     

    उपभोक्ता परिषद् ने कहा कि पूरे भारत देश में सभी राज्यों द्वारा लगभग 28 हजार करोड़ इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में वसूला जाता है। उप्र के लगभग 1 करोड़ 80 लाख विद्युत उपभोक्ताओं से प्रदेश की बिजली कम्पनियां प्रत्येक वर्ष लगभग रू0 1250 करोड़ इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में वसूल कर उप्र सरकार के खजाने में जमा करती हैं। क्योंकि इस रकम से बिजली कम्पनियों का कोई लेना देना नहीं।

    परिषद् ने कहा कि वर्तमान में उप्र सरकार के शासनादेश के प्राविधानों के तहत बिजली कम्पनियां घरेलू उपभोक्ताओं से 5 प्रतिशत अन्य से 7.5 प्रतिशत व अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं से 20 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूलती हैं। गौरतलब है कि अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं की श्रेणी में सबसे ज्यादा ग्रामीण अनमीटर्ड किसान आते हैं। उपभोक्ता परिषद एक देश एक टैक्स के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी से मांग करती है कि प्रदेश में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी सम्बन्धी आदेश को अविलम्ब समाप्त किया जाये, जिससे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को दोहरे टैक्स से निजात मिल सके।

    इस बाबत उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के  सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उप्र की वर्तमान सरकार प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के अनेकों उपाय कर रही है लेकिन अविलम्ब सरकार अपने इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी रूपी टैक्स को वापस लेकर अविलम्ब प्रदेश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है।

    गौरतलब है कि सपा सरकार के कार्यकाल में नाम मात्र कुछ पैसे प्रति यूनिट लगने वाली इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को बढ़ाकर प्रतिशत में कर दिया। उपभोक्ता परिषद की मांग पर नियामक आयोग द्वारा उप्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर घरेलू व किसानों की इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को समाप्त करने हेतु पत्र भी लिखा गया, उसके बावजूद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

    उप्र विद्युत नियामक आयोग ने उपभोक्ता परिषद की याचिका पर बिजली कम्पनियों को यह निर्देश दिया कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी केवल एनर्जी चार्ज पर वसूला जाये लेकिन उप्र में एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज को जोड़कर लगने वाले कुल बिल पर वसूला जा रहा है, जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में उप्र सरकार को अविलम्ब एक देश एक टैक्स के आधार पर प्रदेश में लगने वाली इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को अविलम्ब समाप्त किया जाये।

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading