Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    जो चलता है, तो उसके साथ उसका भाग्य भी चलता है!

    By October 21, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    एक राजा था। वह बड़ा पुरुषार्थी था। अपने पुरुषार्थ से उसने राज्य को दूर-दूर तक फैला दिया। राज्ये में उसकी प्रजा बड़ी सुखी थी। धीरे-धीरे राजा पर बुढ़ापा छाने लगा, उसे चिंता होने लगे कि उसके राज्य को चलाने के लिए योग्य उत्तराधिकारी न हुआ तो उसके किए कराए पर पानी फिर जाएगा!

    उसके एक लड़का था। उसी को गद्दी पर बैठना था लेकिन वह बड़ा आलसी था हाथ पैर हिलाना, उसे पसंद ना था। बहुत सोच- विचार के बाद राजा उसे लेकर एक साधु के पास गया और उसे सारी बात बता कर लड़के को आश्रम में छोड़ दिया।

    साधु बड़े तेजस्वी थे, उन्होंने राजकुमार से कहा यहां चार कोस दूर एक जंगल है तुम सवेरे सवेरे ही वहां जाओ और फूलों के पौधे लाकर आश्रम के अहाते में लगाओ।

    यह सुनकर राजकुमार को बड़ा बुरा लगा। अरे यह काम तो नौकरों के करने का है उसका नहीं वह तो यहां राज व्यवस्था के बारे में शिक्षा लेने आया है लेकिन उसके पिता कह गए थे कि साधु जो कहे वह करना मना मत करना।

    अगले दिन से वह उस काम में लग गया। उसने जंगल से लाकर पौधे लगाएं। साधु के आदेश पर उन्हें सींचा और जानवरों से बचाने के लिए उनकी रात दिन रखवाली की।

    फिर क्या था कुछ ही दिनों में सारा आश्रम तरह-तरह के रंग- बिरंगे फूलों से लहलहा उठा। राजकुमार की खुशी का ठिकाना ना रहा। साधु ने उसे शाबाशी दी और कहा लाखों की एक बात हमेशा याद रखना, जो सोता है उसका भाग्य सोता है जो बैठता है उसका भाग्य बैठता है और जो चलता है, उसका भाग्य चलता है। इसलिए हमारे धर्म ग्रंथों ने कहा है कि चलते रहो- चलते रहो।

    उन्होंने कहा कि देखो तुम्हारी सक्रियता से आश्रम का रुप ही बदल गया। इस प्रकार राजकुमार को शासन की ही नहीं जीवन की कुंजी मिल गई थी।

    Keep Reading

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026
    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    September 6, 2026
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading