Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    सुमन अब गाँवों में लोगों को दे रही हैं बेटियों को महत्व देने का संदेश

    By October 18, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 727

    ‘मैं कुछ भी कर सकती हूँ’ ने कानपुर की सुमन सिंह को अपनी बेटियों को शिक्षित बनाने के लिए किया प्रेरित

    कानपुर देहात की रहने वाली 35 वर्षीय सुमन सिंह दो बेटियों और एक बेटे की माँ हैं। टीवी शो मैं कुछ भी कर सकती हूँ की नायिका डॉ. स्नेहा से प्रेरित होकर उन्होंने पितृसत्तात्मक मानदंडों के खिलाफ लड़ाई लड़कर अपनी बेटियों को शिक्षित बनाया। उनकी बड़ी बेटी अब रेडियो जॉकी है जबकि छोटी पुलिस अधिकारी बनने के लिए तैयारी कर रही है। सुमन ने शो के तीनों सीजन को फॉलो किया है जो महिलाओं के अधिकारों, स्वास्थ्य और परिवार नियोजन से संबंधित है। सुमन यह इस बात का एक उदाहरण हैं कि इस शो ने देश के दूर-दराज के इलाकों में लोगों को कैसे प्रेरित किया और उनकी मदद की है।

    टीवी शो मैं कुछ भी कर सकती हूँ, भारत के राष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PFI) द्वारा निर्मित एक अनूठा कार्यक्रम है। शो को दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, कम्यूनिटी रेडियो स्टेशनों, इंटर एक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के माध्यम से तीन सीजन में प्रसारित किया गया है। यह शो मनोरंजन पूर्ण तरीके से पिछड़े सामाजिक मानदंडों कोचुनौती देता है जो लड़कियों और महिलाओं के जीवन को प्रभावित करते हैं और उनकी शिक्षा, काम, विवाह, स्वास्थ्य की देखभाल और परिवार नियोजन पर असर डालते हैं। उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात जिले के बैरीदरियाव गाँव की रहने वाली सुमन को अपनी बेटियों की शिक्षा जारी रखने की खातिर पैसों के लिए संघर्ष करना पड़ा। हालाँकि उनके पति शुरू में बेटियों की पढ़ाई – लिखाई के पक्ष में नहीं थे लेकिन अब उनकी सफलता को देख कर वे आश्वस्त हैं।

    सुमन सिंह कहती हैं, ” अगर मैं मैं कुछ भी कर सकती हूँ नहीं देखती तो मैं घर से बाहर नहीं निकल पाती या अपनी बेटियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर पाती। हमने शायद अब तक उनकी शादी कर दी होती लेकिन आज हम उनकी शादी के लिए आने वाले प्रस्तावों को खारिज कर रहे हैं। ”इस गर्वित माँ ने कहा कि उनकी बेटियों को शादी के बारे में सोचने से पहले खुद को अपने करियर में स्थापित करना होगा। “मैं कुछ भी कर सकती हूँ ने मुझे एक पहचान दी है जिसको मैं जीवन भर संजोकर रखूँगी। डॉ.स्नेहा ने हमारे लिए जो किया है उसके लिए मैं उनसे मिलकर उनको धन्यवाद देना चाहती हूँ” सुमन ने अपनी बहन को भी गर्भनिरोधक अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शो के संदेश को प्रचारित करने के लिए उन्होंने अपने पड़ोसी गाँवों का दौरा किया और माता – पिता को अपनी बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    पीएफआई की कार्यकारी निदेशक, पूनम मुत्तरेजा कहती है, “मैं कुछ भी कर सकती हूँ के पीछे का उद्देश्य देशभर के लोगों तक पहुँच बनाकर बदलाव लाने में मदद करना था। मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे शो ने सुमन को अपनी बेटियों के अधिकारों के लिए लड़ने के साथ ही शो का संदेश अपने समुदाय में फैलाने के लिए प्रेरित किया। वह और बुंदेलखंड की 23 वर्षीय लद्कुँवर कुशवाहा जैसे अन्य लोग हैं जो कॉलेज जाने वाली अपने गाँव की पहली लड़की बन गई हैं। शो को देखने के बाद मध्यप्रदेश के छतरपुर में पुरुषों का एक समूह अपनी पत्नियों को सपोर्ट और उनकी देखभाल करने वाले पतियों में तब्दील हो गया। वे इसके सबूत हैं मनोरंजन लोगों के जीवन को कैसे बदल सकता है। ”

    #मैं कुछ भी कर सकती हूँ

    Keep Reading

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading