Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान का सैन्य दावा चीन का गुप्त समर्थन: मिडिल ईस्ट तनाव में नई कूटनीतिक खलबली

    ShagunBy ShagunApril 20, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 278

    तेहरान: ईरान ने अपनी सैन्य क्षमता को लेकर एक बार फिर बड़ा दावा किया है, जबकि दूसरी ओर चीन के चार कार्गो विमानों के गुपचुप लैंडिंग की रिपोर्ट्स ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि उनके बलों ने करीब 180 ड्रोन निष्क्रिय किए और अमेरिकी एफ-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को भी निशाना बनाया।

    ईरान का सैन्य दावा: 180 ड्रोन और एफ-35 पर निशाना

    • ईरानी स्पीकर गालिबाफ ने वाशिंगटन के साथ चल रही अप्रत्यक्ष वार्ताओं के बीच यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि एफ-35 जैसे आधुनिक जेट को निशाना बनाना कोई एक बार की घटना नहीं, बल्कि ईरान की तकनीकी और रणनीतिक क्षमता का प्रमाण है।
    • ईरान के अनुसार, उसके बलों ने अमेरिका और सहयोगियों से जुड़े लगभग 180 ड्रोन मार गिराए या निष्क्रिय किए।
    • गालिबाफ ने दावा किया कि यह कार्रवाई कई स्तरों पर योजनाबद्ध थी और इससे दुनिया को ईरान की रक्षा प्रौद्योगिकी में तेज प्रगति का संदेश गया।
    • उन्होंने अमेरिका के साथ बातचीत में कुछ मुद्दों पर सहमति बनने की बात कही, लेकिन बड़े मतभेद अभी बाकी हैं। गालिबाफ ने हालिया बुद्धविराम (सीजफायर) को ईरान की रणनीतिक जीत बताया और कहा कि अमेरिका शासन परिवर्तन या ईरानी सैन्य क्षमता खत्म करने में असफल रहा।Iran's Military Claim: Targeting 180 Drones and F-35s

    चीन के चार कार्गो विमान गुपचुप तरीके से ईरान पहुंचे

    • इसी बीच, मिडिल ईस्ट में तनाव के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में चीन के चार विशाल कार्गो विमान ईरानी हवाई अड्डों पर गुप्त रूप से उतरे।इन विमानों ने ईरानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश से पहले अपने ट्रांसपॉन्डर्स बंद कर दिए थे, ताकि रडार और सार्वजनिक ट्रैकिंग से उनकी लोकेशन छिपी रहे।
    • खुफिया सूत्रों का अनुमान है कि इनमें उन्नत मिसाइल प्रणालियां, ड्रोन, सैन्य तकनीक और भारी सामान लदा हो सकता है।
      यह घटना चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिए वादे के विपरीत मानी जा रही है, जिसमें चीन ने ईरान को हथियार न देने का आश्वासन दिया था।
    • इसके अलावा, ईरान को चीन के बीडू सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का एक्सेस और हाई-रेजोल्यूशन उपग्रहों का इस्तेमाल इजरायली-अमेरिकी ठिकानों की निगरानी के लिए दिए जाने की भी रिपोर्ट्स हैं।

    बता दें कि ये दोनों घटनाएं एक साथ ऐसे समय आई हैं जब क्षेत्र में ड्रोन और एयर ऑपरेशंस युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं। ईरान अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है, जबकि चीन की कथित अदृश्य मदद से उसकी मिसाइल और ड्रोन क्षमता और मजबूत हो रही है। अमेरिका ने चीन की इस कथित मदद पर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। फिलहाल दोनों घटनाए मिडिल ईस्ट में तनाव को नया मोड़ दे रही हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    JUST CORSECA enters the home entertainment market: Launches affordable smart projectors

    होम एंटरटेनमेंट बाजार में JUST CORSECA की एंट्री: लॉन्च किए किफायती स्मार्ट प्रोजेक्टर

    October 18, 2026
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading