Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सारा शहर मुझे दगाबाज के नाम से जानता है

    By November 24, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 764

    महाराष्ट्र घटनाक्रम में अजित की भूमिका ने अभिनेता अजीत का पुराना डायलॉग याद दिला दिया, कौन सिद्धांत निभा रहा था जो भतीजा अजित भी निभाता

    नवेद शिकोह

    महाराष्ट्र के इतिहास और वर्तमान में ज़मीन-आसमान का फर्क हो चुका है। देश का ये सूबा जुबान और इरादों के पक्के..अपनी विचारधारा पर अटल मराठों के गौरवशाली इतिहास की शान रहा है। लेकिन वर्तमान तो इतिहास से बिल्कुल विपरीत नजर आ रहा है। यहां विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से अब तक का जो सियासी घटनाक्रम चलता रहा है उसमें हर सियासी दल का चरित्र कमजोर पड़ा है। झूठ, फरेब, अपनी जुबान से पलटना, अपनी विचारधारा के विपरीत फैसले और सत्ता स्वार्थ में कोई किसी से कम नहीं नजर आया। तो ऐसे में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार को ही महाराष्ट्र के ही इस सियासी महा ड्रामें का अजीत ( 80-90 के दशक की हिंदी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले अजीत) क्यों माना जाये !

    अजित पवार ने अपने चाचा के साथ भी बेवफाई की जबकि इस हाई वोल्टेज ड्रामे में हर पार्टी ने अपने अपने सिद्धांतों, विचारधाराओं और मतदाताओं के साथ बेवफाई की है।

    शुरु करते हैं भ्रष्टाचार को मिटा देने का दावा करने वाली पार्टी भाजपा से-

    भाजपा ने सरकार बनाने की हवस पूरी करने के लिए उस अजीत पवार का सहारा लिया जिसपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप दोहराती रही। अपने चुनाव प्रचार में भाजपा ने अजीत पवार को जेल भिजवाना की बात करी और बना दिया डिप्टी सीएम। फर्नांडिस ने कई बार कसमें खा खा कर कहा था कि सत्ता मिले ना मिले एंसीपी से हाथ नही मिलायेंगे।

    अब आइये शिवसेना की बात करें:

    ये हिन्दुत्व के खैरख्वाह होने के दावे के साथ भी वोट मांगते हैं। एनसीपी और कांग्रेस को हिन्दू विरोधी, राष्ट्रविरोधी और मुस्लिम तुष्टिकरण का जनक बताते हैं। साथ सरकर बनाने की कोशिशों के समय इन दोनों दलों की तमाम कमिया शिवसेना को नहीं दिखी। पुत्र को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के सपने दिखाने वाले उद्धव ठाकरे के चश्मे में शायद कांग्रेस सिर्फ हिन्दुवादी और मराठावादी दिखती होगी।

    इसी तरस एनसीपी और कांग्रेस भी सत्ता के पीछे भागती.. घबराती और बदहवास दिखी। ये दोनों दल खुद की धर्मनिरपेक्षता भूल गये या शिवसेना की हिन्दुत्व की कट्टर छवि इन्हें याद नहीं रही।

    अब जब महाराष्ट्र की कुर्सी वाली पिक्चर में सभी अजीत (खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अजीत) की भूमिका में दिखे तो अकेला अजित पवार को खलनायक (अजीत) कहना बेइमानी है।

    #अजित पवार #एनसीपी #एंसीपी #कांग्रेस #भाजपा #महाराष्ट्र

    Keep Reading

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading