Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    साहित्य अकादमी में भारत-रूसी लेखक सम्मेलन संपन्न

    ShagunBy ShagunFebruary 4, 2025 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,123

    अनुवाद की कला : निष्ठा बनाम रचनात्मकता पर हुआ विचार विमर्श

    नई दिल्ली 4 फ़रवरी: साहित्य अकादमी ने आज भारत में रूसी महासंघ के दूतावास तथा रशियन हाउस, नई दिल्ली के सहयोग से भारत-रूसी लेखक सम्मेलन का आयोजन किया। इस लेखक सम्मेलन में अनुवाद की कला : निष्ठा बनाम रचनात्मकता विषय पर विचार विमर्श हुआ। सम्मिलन में अध्यक्षीय वक्तव्य साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने और स्वागत वक्तव्य साहित्य अकादमी के सचिव के.श्रीनिवासराव ने प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भारत में रूसी महासंघ के दूतावास की काउंसलर यूलिया अरायेवा और रशियन हाउस की निदेशक एलेना रेमिज़ोवा थी। कार्यक्रम में रूस से आए प्रतिभागी सिर्गेई शरगुनोफ़, दमीत्रि बाक, वसीली नतसिन्तफ़ एवं आन्ना शिपीलवा तथा भारत से शामिल प्रतिभागी थे हेम चंद्र पांडे, पंकज मालवीय, रंजना सक्सेना रंजना बनर्जी, किरण सिंह वर्मा एवं सोनू सैनी थे।

    कार्यक्रम के आरंभ में सभी का स्वागत साहित्य अकादमी के सचिव के.श्रीनिवासराव ने अंगवस्त्रम पहनाकर किया और कहा कि इस लेखक अनुवादक सम्मेलन के जरिए हम अनुवाद की क्षमताओं और उसकी सीमाओं पर बात कर सकेंगे। उन्होंने अनुवाद में सांस्कृतिक परिवेश की प्रस्तुति को चुनौतीपूर्ण मानते हुए कहा कि हमें यह भी याद रखना चाहिए की सृजनात्मक अनुवाद के लिए अनुवादक को कुछ छूट भी मिलनी चाहिए जिससे वह अनुवाद के साथ न्याय कर सके। साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि आज का दिन भारत और रूस के लेखकों और अनुवादकों के लिए ऐतिहासिक दिन है। हम आज अपने संबंधों के स्वर्णिम दिनों को याद करते हुए एक नई वैसी ही बुनियाद फिर रख सकते हैं और इस बुनियाद के केंद्र में पहले की तरह हीअब भी हमारे साहित्यकार ही होंगे।

    आगे उन्होंने अनुवाद के महत्त्व पर बोलते हुए कहा कि स्टोन से स्पेस युग तक पहुंचने में अनुवाद की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने रूसी और भारतीय अनुवादकों से अपील की कि वे अब नई पीढ़ी को अनुवाद प्रक्रिया में शामिल करें जिससे आधुनिक लेखकों के अनुवाद भी सामने आ सकें। रूसी दूतावास की काउंसलर यूलिया अरायेवा ने कहा कि भारत की तरह रूस में भी स्टोरी टेलिंग की एक प्राचीन परंपरा है। अभी तक हमने कालजयी साहित्य के अनुवाद ही किए हैं लेकिन अब ज़रूरत है कि हम आधुनिक साहित्य के अनुवाद को प्राथमिकता दें।

    रशियन सेंटर की निदेशक ने कहा कि एक दूसरे के देश को अच्छे से समझने के लिए साहित्यिक कृतियों के अनुवाद की जरूरत होती है। इसके लिए हमें वहां के सांस्कृतिक परिवेश और भावबोध को समझना भी जरूरी है। इसके बाद रूसी एवं भारतीय लेखकों और अनुवादको ने अनुवाद की लंबी प्रक्रिया पर अपने विचार रखे। इसमें रूस से पधारे कवि अनुवादक अनिल जनविजय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी का मानना था कि समकालीन लेखकों की पुस्तकों के भी अनुवाद होने चाहिए और इसके लिए अनुवादकों की एक नई पीढ़ी को तैयार करने की आवश्यकता है। इस बात को भी सभी ने माना कि कविता का अनुवाद मुश्किल होता है और वहां बहुत सजगता और संतुलन की जरूरत होती है। कार्यक्रम का संचालन उपसचिव देवेंद्र कुमार देवेश ने किया।

    #Indo-Russian writers conference concluded at Sahitya Akademi
    Shagun

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    the rebel of worry

    फ़िक्र का बाग़ी

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading