Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    उर्मिल रंग उत्सव के समापन में गजब ढा गये ’इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर’

    ShagunBy ShagunJuly 21, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,419

    व्यंग्य बाणों और चुटीले अंदाज में गुदगुदा गए इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर

    लखनऊ, 21 जुलाई: हमारे देशी व्यवस्था तंत्र खासकर पुलिसिया तंत्र में भ्रष्टाचार कितने गहरे पैठा हुआ है। इसकी एक बानगी सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई ने अपनी व्यंग कथा इंस्पेक्टर मातादीन चांद पर में अपने पैने व्यंग्य बाणों के मार्फत चुटीले तौर पर बयान की है। नौटंकी रूप में यह कथा उर्मिल रंग महोत्सव की पांचवी और आखिरी शाम संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर के मंच पर थी। इस कहानी का नौटंकी आलेख शेषपाल सिंह शेष ने तैयार किया है।

    नीरज कुशवाहा के संगीत, परिकल्पना और निर्देशन में डा.उर्मिल कुमार थपलियाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित उर्मिल रंग उत्सव में प्रस्तुत की कहानी में इंस्पेक्टर मातादीन हनुमान भक्त है और भारत में पुलिस विभाग का एक सीनियर इंस्पेक्टर है। वह वैज्ञानिकों के इस कथन को झूठा मानता है कि चंद्रलोक में मनुष्यों की आबादी नहीं है। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ के विरोध करने पर कि ’पाए गए निशान मुलजिम के नहीं हैं’, मातादीन स्वीकार करते हैं और उसे सजा देकर ही छोड़ते हैं। विज्ञान हमेशा मातादीन से मात खा जाता है।

    भारत की तरफ से सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अंतर्गत चांद सरकार ने भारत सरकार से एक पुलिस ऑफिसर की मांग की जो कि चांद पर जाकर वहां की सुस्त पुलिस को चुस्त दुरुस्त कर दें। इस प्रकार आदान-प्रदान योजना के अंतर्गत पुलिस विभाग के सीनियर इंस्पेक्टर मातादीन को चांद पर भेजा गया। चांद सरकार का एक यान पृथ्वी पर आया और मातादीन अपने सहायकों से विदा लेकर उन्हें तरह-तरह की हिदायत देकर एफआईआर तथा रोजनामचे का नमूना रखकर यात्रा प्रारंभ कर देते हैं। चांद पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत होता है।

    पुलिस लाइन का मुआयना प्रारंभ कर वे बैरक में हनुमान मंदिर बनवाते हैं। वह चांद प्रशासन को प्रभावित कर उन्हें समझाते हैं कि उनकी पुलिस के काहिल होने का कारण अधिक वेतन है। चांद सरकार पुलिस का वेतन कम कर देती है। वेतन कम होते ही पुलिस विभाग में मुस्तैदी बढ़ गई, आपराधिक मामलों की भरमार हो गई। चांद सरकार में इंस्पेक्टर मातादीन के कौशल की धूम मच गई। पुलिस की काहिली दूर करने के बाद में मातादीन पुलिस विभाग की जांच विधि में सुधार करना चाहते थे। इसी बीच आपसी मारपीट में एक आदमी मर गया। इसमें उन्होंने उस व्यक्ति को मुलजिम बनाया, जिसने घायल की सहायता की क्योंकि खून के धब्बे उसी के कपड़ों पर पाए गए।

    उन्होंने पकड़े गए व्यक्ति से जुर्म का कुबूलनामा दिलवा दिया। चांद पर सभी पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। उनके ऊपर निरपराध को दंड देने का अभियोग लगा, परंतु उन्होंने अधिकारियों को शांत करने के लिए एक डायलॉग बताया कि जब कोई पूछे तो साफ कह दिया जाए- ’ये ऊपर की बात है’। मातादीन की शिक्षा से चांद के पुलिस भी सारे पुलिसिया हथकंडों में माहिर हो गई। कत्ल के केस में पकड़े गए भले मनुष्य को सजा हो गई। थोड़े ही दिनों में चांद पर अव्यवस्था का आलम हो गया। लोग किसी की मदद से कतराने लगे कि मदद करने वाले जुर्म में फंस जाएंगे। अंत में रहस्योद्घाटन होता है कि यह पूरी घटना इंस्पेक्टर मातादीन का दुःस्वप्न थी। सपने से उठने के बाद वे बजरंगबली से क्षमा मांगते हैं।

    मंच पर मातादीन की मुख्य भूमिका में सुरेंद्र के साथ नट- शशि कुमार, नटी- राजेश, मंत्री- त्रिवेंद्र, सिपाही 1- संजय, सिपाही 2- राम अनुग्रह, चंद्रयान व पीड़ित- निशांत, चांद पुलिस ऑफिसर व पीड़ित- आशीष बने।मातादीन के साथियों में प्रेरणा, आशीष, संध्या, आदित्य, यश व अंगद और चांद पुलिस में आदित्य, शशांक व यश शामिल थे। मंच पार्श्व के पक्षों में नक्कारा वादन हरिश्चंद का, ढोलक वादन विशाल समुद्रे का रहा। मंच सामग्री में अंगद व गुलाब, प्रकाश में रंजीत के अलावा श्री विनायक प्रॉपर्टीज का योगदान रहा।

    #उर्मिल रंग उत्सव
    Shagun

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Sahir and Amrita's Untold Love Story on Stage! 'Wo Afsana' Staged to Rousing Acclaim in Lucknow.

    साहिर-अमृता की अनकही प्रेम-कहानी मंच पर! ‘वो अफसाना’ का लखनऊ में धमाकेदार मंचन

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    April 22, 2026
    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    April 22, 2026
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026
    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    April 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading