Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    रोचक जानकारी: जहाँ लोग घरों में पालते हैं कोबरा

    ShagunBy ShagunMay 6, 2021 Featured 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 813

    इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत में धर्म का बहुत महत्व है और धर्म के चलते ही यहां देवी-देवताओं के साथ-साथ कुछ जीव-जंतुओं को भी पूजा जाता है, जिनमें से एक है, सांप।

    भारत में प्राचीन काल से ही सापों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सांप भगवान शिव का एक रूप है। आम तौर पर लोगों को सांप का नाम सुनते ही सांप सूंघ जाता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की भारत में ही एक जगह ऐसी भी है जहां के लोग सांपों को पालते हैं। जी हां, जैसे हम कुत्ता या बिल्ली पालते हैं, ठीक वैसे ही महाराष्ट्र के शेतफल नाम के इस गांव में सांप पाले जाते हैं। और ये कोई आम प्रजाति के सांप नहीं, बल्कि सांपों में सबसे खतरनाक मानी जाने वाली कोबरा प्रजाति के हैं। हैरानी की बात ये कि कोबरा प्रजाति के ये सांप लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

    कैसे पालते हैं सांप?

    शेतफल गांव में सांपों के रहने की जगह घरों के अंदर ही बनाई जाती है। घर चाहे पक्का हो या कच्चा, सांपों के रहने की जगह बना ही ली जाती है। हालांकि इस गांव में ज्यादातर घर कच्चे हैं लेकिन फिर भी हर घर की छत में आपको छेद जरूर मिलेगा क्योंकि इन छेदों में ही सांप रहते हैं। सांपों के रहने के इस स्थान को देव स्थान कहते हैं।
    देव स्थान का अर्थ है, वो स्थान जहां भगवान आराम करते हैं। शेतफल गांव के लोगों में नहीं कोई डर आम तौर पर सांप देखने पर आप क्या करते हैं? मदद के लिए चिल्लाते हैं, है ना? लेकिन यहां
    तो एक घर से दूसरे घर में सांप ऐसे घूमते हैं जैसे घर में कोई मेहमान आया हो। और खास बात ये कि शेतफल गांव के लोग अपने इस मेहमान से डरते नहीं। इतना ही नहीं, बड़ेतो बड़े, यहां के तो बच्चों के मन में भी सांप को लेकर कोई डर नहीं है।

    यहां तक कि ये सांप बच्चों के स्कूलों में भी घूमते रहते हैं लेकिन बच्चों के लिए तो जैसे ये किसी की दौरे पर आने जैसा है। शेतफल गांव में आते हैं पर्यटक इस विचित्र जगह को देखने के लिए देश भर से लोगों का तांता लगा रहता है। ऐसा साल में एक या दो बार नहीं, बल्कि हर दिन होता है। जिन लोगों को रोमांचक चीजों की तलाश रहती है उनके लिए एक बार तो ये जगह देखनी बनती है। हालांकि बहुत से लोगों के लिए सांपों के पास जाना काफी मुश्किल होता है लेकिन फिर भी वो इस जगह को अपने रोमांच की सूची में शामिल कर ही लेते हैं। किस मौसम में जाएं शेतफल गांव अगर आपको भी रोमांच पसंद है और आप शेतफल गांव को अपनी चैक लिस्ट में शामिल करने वाले हैं तो आपके लिए बरसात के मौसम में यहां आना बहुत फायदेमंद होगा। सांप जैसे जीव शर्मीले होते हैं इसलिए अधिकतर अपने बिल से बाहर नहीं निकलते लेकिन बरसात के मौसम में ठंडक के लिए बाहर निकलने से ये नहीं हिचकिचाते।

    Shagun

    Keep Reading

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    1 Comment

    1. zovrelioptor on August 2, 2021 10:53 am

      very good submit, i definitely love this website, carry on it

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading