Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सवाल पर सवाल

    ShagunBy ShagunMarch 29, 2023Updated:March 30, 2023 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 737

    भारत में जांच एजेंसियों पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। खासकर विपक्ष इस मामले में तमाम आरोप लगाता रहा है। इनमें एजेंसियों पर अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप प्रमुख है। हालांकि इस बारे में सरकार का यही कहना रहा है कि जांच एजेंसियों पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वे स्वतंत्रता के साथ काम कर रही हैं लेकिन इस बारे में विपक्ष के आरोप ज्यों के त्यों हैं। अब यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंच गया है।

    विपक्ष ने अदालत से कहा है कि गिरफ्तारी और हिरासत को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। अब चौदह विपक्षी दल इस मामले को लेकर एकजुट हुए हैं तो सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। इस तरह अब विपक्षी दल जो बाहर बयान दिया करते थे कि उन्हें सबक सिखाने के इरादे से सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, वे अब सर्वोच्च न्यायालय के संवैधानिक दिशा निर्देश का इंतजार करेंगे।

    इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पिछले कुछ सालों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए जांच एजेंसियां काफी सक्रिय नजर आने लगी हैं जिसके चलते लगातार छापे पड़ रहे हैं और भ्रष्टाचार के मामलों में जांचें तेज हो गई हैं। मगर खुद जांच एजेंसियों की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक छापों और कार्रवाइयों की तुलना में दोषियों की पहचान बहुत कम हो पाई है। बाकी में लोगों को बेमतलब परेशानी और बदनामी उठानी पड़ी है। ऐसे में विपक्षी दलों की नाराजगी निराधार नहीं कही जा सकती।

    फिर यह भी स्पष्ट है कि केवल विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता है। उन नेताओं के मामलों में जांचें ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। जो पहले विपक्ष में थे मगर फिर सत्तापक्ष में आ गए। ताजा याचिका विशेष रूप से जांच एजेंसियों के कामकाज के तरीके को लेकर दायर की गई है जिसमें वे मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां करतीं, हिरासत में लेतीं और फिर लोगों को बेवजह प्रताड़ित करती हैं। ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतजार रहेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026
    Defeating cyber adversaries with the power of AI! Kratical Tech's blockbuster IPO on June 30.

    एआई की ताकत से साइबर दुश्मनों को मात! क्राटिकल टेक का 30 जून को धांसू IPO

    June 24, 2026
    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    June 24, 2026
    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    June 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading