Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    विदेश से भी मिले निवेश प्रस्ताव, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    ShagunBy ShagunFebruary 11, 2023 उत्तर प्रदेश No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    अलग-अलग गईं सरकार की टीमों को हाथोंहाथ ले रहे निवेशक

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के माध्यम से प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य हासिल करने में जुटी योगी सरकार की मुहिम को विदेशों में भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। विदेश में भ्रमण कर रही टीम योगी को पूरी दुनिया से निवेश के भारी भरकम प्रस्ताव मिल रहे हैं। बेल्जियम, यूएई, नीदरलैंड, जापान, कोरिया, अर्जेंटीना, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों के निवेशक प्रदेश में लॉजिस्टिक एंड कॉर्गो, कृषि, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रीन्यूएबल एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जता रहे हैं। इससे जहां प्रदेश आर्थिक रूप से मजबूत होगा साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    कनाडा की कंपनी कानपुर में 2050 करोड़ से बनाएगी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
    कनाडा में रोड शो से पहले वन टू वन बिजनेस मीटिंग हुई। इसमें वहां की कंपनी माय हेल्थ सेंटर के सीईओ सुरेश मदान ने कानपुर में मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज व मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए 2050 करोड़ रुपये निवेश करेगी। वहीं इन्वेस्ट यूपी और कनाडा इंडिया फाउंडेशन (सीआईएफ) ने यूपीजीआईएस-2023 के प्रमोशन को लेकर हाथ मिलाया है। सीआईएफ कनाडा में यूपी के ब्रांड अंबेस्डर के तौर पर कार्य करेगा।

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदार देश होगा यूएई
    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी भागीदार देश होगा। दुबई गई टीम योगी के सदस्यों ने वहां के विदेश मंत्री और आर्थिक मामलों के मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समिट में आने का न्योता स्वीकार किया।

    UP has large potential in many sectors like Dairy, Fisheries, Agriculture and Food Processing.

    – Hon'ble PM @narendramodi at the inaugural session of #UPInvestorsSummit in Lucknow Yesterday pic.twitter.com/UnnnvB6T8e

    — UP Investors Summit (@InvestInUp) February 11, 2023

    लुलु ग्रुप 3300 करोड़ और एलाना ग्रुप 1000 करोड़ का करेगा निवेश
    एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की अगुवाई में दुबई और अबुधाबी गई टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। लुलु ग्रुप ने 3300 करोड़ और एलाना ग्रुप ने 1000 करोड़ निवेश की सहमति दी है। सचान से लुलु ग्रुप के यूसुफ अली ने मुलाकात की। यह ग्रुप नोएडा में 3300 करोड़ का निवेश खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में करेगा। इसके लिए सहमति पत्र पर भी दस्तखत किए गए। एलाना ग्रुप के साथ भी 1000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं सोनिया कृपलानी के ग्रुप ने भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में निवेश के लिए सहमति दी।

    फूड सेक्टर में 500 करोड़ निवेश करेगा बेल्जियम
    बेल्जियम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने एग्रिस्टो बेल्जियम के साथ निवेश पर चर्चा की। इस दौरान कंपनी की बिजनेस हेड स्टेफनी ड्यूमोर्टियर ने बताया कि बिजनौर में फूड सेक्टर पर 200 करोड़ निवेश किए हैं और वर्ष 2023 में 300 करोड़ और 2025 में भी 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

    Image

    डिफेंस एंड एयरोस्पेस और स्वास्थ्य क्षेत्र में एक हजार करोड़ के एमओयू साइन

    300 लोगों को मिलेगा रोजगार
    कनाडा की क्यूएसटीसी प्रदेश में डिफेंस एंड एयरोस्पेस में निवेश करेगी। वहीं जेडएमक्यू ग्लोबल कंपनी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निवेश करेगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की अगुवाई में कनाडा गए प्रतिनिधिमंडल ने वहां के निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान क्यूएसटीसी के सीईओ गुरुविंदर चौहान और जेडएमक्यू ग्लोबल के सीईओ हिल्मी कुरैशी ने इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश के साथ एमओयू साइन किया। दोनों कंपनियां प्रदेश में एक हजार करोड़ का निवेश करेगी। इससे तीन सौ लोगों को रोजगार मिलेगा।

    रिटेल स्टोर्स व लग्जरी मॉल पर 4000 करोड़ निवेश करेगी स्वीडन की कंपनी
    बेल्जियम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की अगुवाई में गए प्रतिनिधिमंडल ने जेमिनी कॉर्पोरेशन के साथ 200 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया है। नंदी ने बताया कि जेमिनी कॉर्पोरेशन वाराणसी में 200 करोड़ रुपये की लागत से 300 टन प्रति दिन के हिसाब से प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करेगी। इस दौरान जेमिनी कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर वेदप्रकाश लता, विष्णु अग्रवाल, पवन बिरला व विवेक बेगवानी मौजूद रहे। यह प्रतिनिधिमंडल स्वीडन के स्टॉकहोम में फर्नीचर और होम अप्लायंसेज कंपनी आइकिया के मैनेजमेंट से भी मिला। कंपनी के ग्लोबल एक्सपेंसन हेड जैन क्रिस्टीनसन ने चार हजार करोड़ निवेश की इच्छा जाहिर की। कंपनी उत्तर प्रदेश में रिटेल स्टोर्स व लग्जरी मॉल खोलेगी।

     

    यूएई से मिले 20 हजार करोड़ के आशय पत्र, 27 हजार को मिलेगा रोजगार
    यूएई में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल को 20340 करोड़ रुपये के 25 लेटर ऑफ इंटेंट (आशय पत्र) मिले हैं। इस निवेश के जरिए प्रदेश में 27 हजार नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के दादरी में लॉजिस्टिक और कॉर्गो के क्षेत्र में संयुक्त उपक्रम में निवेश पर सहमति जताई। इस दौरान ग्रीनको ग्रुप के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया गया। यह ग्रुप उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 3000 मेगावाट का पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट स्थापित करेगा।

    कोरिया लगाएगा 2500 करोड़ से टेक्सटाइल मशीनरी यूनिट

    5000 लोगों को मिलेगा रोजगार
    दक्षिण कोरिया के सियोल में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो किया। इस दौरान दक्षिण कोरिया के तमाम टूर ऑपरेटर्स व बिजनेस समूहों ने रुचि दिखाई। यह प्रतिनिधिमंडल जापान के टोक्यो में जापान इंडिया इंडस्ट्री प्रमोशन एसोसिएशन के प्रशांत गोडघाटे के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर 2500 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए एमओयू साइन किया। इस निवेश से प्रदेश के 5000 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

    स्वीडन की कंपनियां 15 हजार करोड़ से यूपी में खोलेंगी रिटेल स्टोर्स, मॉल
    स्वीडन में रोड शो करने गए औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को स्टॉकहोम में 15 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिला है। स्वीडन की प्रमुख कंपनी आईएनजीकेए की ओर से यूपी में रिटेल स्टोर्स, लग्जरी मॉल और निर्माण कंपनी सरनेके ने यूपी फिल्म सिटी में दस हजार करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है।
    आईएनजीकेए के जैन क्रिस्टेंसन और जैन क्रेलिना ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान रिटेल स्टोर्स और लग्जरी मॉल्स की श्रृंखला के विस्तार के लिए 4300 करोड़ रुपये का निवेश पर चर्चा की। लक्जमबर्ग स्थित बोसोन एनर्जी ने स्टॉकहोम रोड शो में उत्तर प्रदेश में अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की परियोजना स्थापित करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश पर बात की है।

    साब यूपी में स्थापित करेगी रक्षा उपकरण कारखाना
    विश्व की प्रमुख एयरक्राफ्ट और हथियार निर्माता कंपनी साब यूपी में भी रक्षा उपकरण निर्माण की यूनिट स्थापित करेगी। औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मंडल ने स्वीडन में साब के मुख्यालय में उनके प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की। सरकार ने उन्हें डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है।

    यीडा क्षेत्र में 17500 करोड़ का निवेश करेंगी कंपनियां

    60 हजार लोगों को मिलेंगे रोजगार
    जापान की तीन कंपनियां यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 17500 करोड़ का निवेश करेंगी। यमुना प्राधिकरण ने जापान में हुए रोड शो में कंपनियों के साथ निवेश के लिए मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं एक बड़ी कंपनी ने मेडिकल डिवाइस पार्क में 20 हजार करोड़ तक निवेश की इच्छा जताई है। जबकि डाटा सेंटर में कुछ कंपनियां 10 हजार करोड़ तक का निवेश कर सकती हैं। विदेशी कंपनियों के निवेश से गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश में करीब 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

    यीडा क्षेत्र में करीब 100 एकड़ भूमि पर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क में क्वालिटी एंड इवैल्युएशन सेंटर स्थापित करने के लिए 10,000 करोड़ का एमओयू ताकेशी ऑनडो ऑफ निसेनकेन क्वालिटी इवेल्यूशन सेंटर टोक्यो लैबोटरीज के साथ करार किया है। परियोजना से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा यीडा में जापान में एक और एमओयू अकीहीको यामाशिरो ऑफ वन वर्ल्ड कॉरपोरेशन के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं। यह कंपनी 50 एकड़ जमीन पर 5000 करोड़ के निवेश से वेस्ट मैनेजमेंट फैसिलिटी मैन्युफैक्चरिंग सेंटर स्थापित करेगी। दोनों कंपनियों ने यमुना प्राधिकरण में निवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।

    यीडा में मेडिकल डिवाइस पार्क में लीडिंग कंपनी एंकर ने मेडिकल डिवाइस और एटीसी उपकरण क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। यह कंपनी करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है। इस कंपनी के आने के बाद छोटी-छोटी कंपनियां इसकी सपोर्ट के लिए चालू हो सकेंगी। अभी यह कंपनी जापान स्टॉक एक्सचेंज में दर्ज है। रोड शो में केबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री आशीष पटेल, डॉ. अरुणवीर सिंह व मुख्यमंत्री के सलाहकार जीएन सिंह आदि मौजूद रहे।

     

    नीदरलैंड यूपी में बनाएगा मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर्स
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने स्पोर्ट्स नेटवर्किंग के साथ किया 600 करोड़ का एमओयू
    नीदरलैंड में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उच्च शिक्षा एवं आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ वहां की सरकार के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। उन्होंने नीदरलैंड के भारत के साथ रिश्तों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान यूपी में मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर्स स्थापित करने के लिए स्पोर्ट्स नेटवर्किंग के साथ 600 करोड़ रुपये का एमओयू भी साइन किया गया। केशव ने उत्तर प्रदेश में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी व अन्य क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं की जानकारी दी। यह भी बताया कि प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आईटी सेक्टर के बाद सबसे ज्यादा रोजगार की संभावनाएं हैं।

    एंटरप्राइज सिंगापुर करेगा 8500 करोड़ का निवेश
    जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने एंटरप्राइज सिंगापुर के सहयोग से वहां आयोजित एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों में एंटरप्राइज सिंगापुर के सहयोग से 8500 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू पर भी हस्ताक्षर हुए। वहीं, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी परामट्टा और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के बीच शहरी कृषि, शहरों में हरियाली, जल संरक्षण, छात्र विनिमय कार्यक्रम जैसे क्षेत्रों में सहयोग और निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए। इससे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र भी जल्द ही वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी में शहरी कृषि, शहरी वानिकी, ग्रीन सिटी और जल संरक्षण जैसे विषयों पर शोध और पढ़ाई कर सकेंगे। इससे यहां के छात्रों के लिए बेहतर भविष्य की संभावनाएं बनेंगी।

    टेक्सटाइल पार्क से 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जापानी फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में लीडर सिस्मेक्स कॉर्पोरेशन के कुनिहीरो फुनाकोशी से मुलाकात की। सिस्मेक्स की भारत में पहले से मौजूदगी है और उसने उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश की इच्छा भी जाहिर की है। प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में वन वर्ल्ड कॉर्पोरेशन के अकीहीको यामाशीरो के साथ गौतमबुद्धनगर में वेस्ट मैनेजमेंट सुविधाओं के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं, टेक्सटाइल पार्क के लिए निस्सेनकेन क्वालिटी इवैल्यूएशन सेंटर टोक्यो लैबोरेटरी के ताकेशी एंडो के साथ 10 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया था। इससे 10 हजार लोगों के लिए रोजगार सृजित होंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading