Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान-इजरायल ने एक-दूसरे के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमले किए तेज

    ShagunBy ShagunJune 19, 2025Updated:June 19, 2025 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 742

    नई दिल्ली, 19 जून : मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग छठे दिन भी जारी है, जिसने वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल के ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ और ईरान के ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ के तहत दोनों पक्षों ने भारी नुकसान की बात कही है। इस बीच, अमेरिका की भूमिका और युद्ध के भविष्य को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

    तेजी से बदलता रहा घटनाक्रम

    1. 13 जून 2025 को इजरायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए, जिसमें ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक मारे गए। जवाब में, ईरान ने 100 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ तेल अवीव और यरुशलम पर हमला किया, जिससे इजरायल में एक व्यक्ति की मौत और 70 लोग घायल हुए।
    2. 18 जून को इजरायल ने तेहरान और बुशहर में ईरान के तेल डिपो और गैस रिफाइनरी पर हमले किए, जिससे 585 लोगों की जान गई और 1326 लोग घायल हुए।
    3. ईरान ने बुधवार को तेल अवीव के एक अस्पताल पर मिसाइल हमला किया, जिससे भारी नुकसान हुआ। जवाब में, इजरायल ने ईरान के सरकारी प्रसारक के मुख्यालय पर हमला किया।

      तेहरान में तबाही का मंजर

    तानाशाह को जीने का हक नहीं

    19 जून 2025 को इजरायल ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को “मॉडर्न हिटलर” करार देते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की धमकी दी। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा, “खामेनेई जैसे तानाशाह को जीने का हक नहीं है।”

    https://shagunnewsindia.com/iran-israel-war-khamenei-declares-we-will-not-surrender-saying-this-iran-fired-missiles-again/

    ईरान ने जवाब में इजरायल के बंदरगाह शहर हाइफा और तेल अवीव को निशाना बनाया, जिससे कई इमारतें जमींदोज हो गईं। ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने हस्तक्षेप किया, तो उसके मध्य पूर्व में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमला होगा।

    ईरान में इजरायल का मिसाइल हमला

    अमेरिका का स्टैंड

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के हमलों का समर्थन किया है और कहा कि उन्हें हमलों की पूरी जानकारी थी। उन्होंने ईरान को बिना शर्त आत्मसमर्पण करने की मांग की, लेकिन यह भी कहा कि वह “संघर्षविराम से बड़ा कुछ” करने पर विचार कर रहे हैं।

    अमेरिका ने मध्य पूर्व में F-16, F-22, और F-35 जैसे लड़ाकू विमान तैनात किए हैं और क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है। हालांकि, अमेरिकी सांसद बर्नी सैंडर्स ने चेतावनी दी कि ट्रंप को सैन्य कार्रवाई के लिए संसद की मंजूरी लेनी होगी।

    ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी कि यदि वह युद्ध में शामिल हुआ, तो “अपूर्वीय नुकसान” होगा। दूसरी ओर, ट्रंप ने कहा, “मुझे ही पता है कि मैं क्या कदम उठाऊंगा।”

    https://shagunnewsindia.com/israels-massive-attack-on-tehran-iranian-installations-destroyed-by-bunker-buster-bombs/

    क्या युद्ध थमेगा या और भड़केगा?

    विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध का भविष्य अमेरिका की भूमिका और क्षेत्रीय शक्तियों के रुख पर निर्भर करता है। ईरान ने ओमान और कतर के माध्यम से अमेरिका से युद्धविराम के लिए मध्यस्थता की अपील की है, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा कि जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान का परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाती।

    संयुक्त अरब अमीरात ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से युद्ध रोकने की अपील की है, जबकि रूस और चीन ने इजरायल के हमलों की निंदा की है।

    यदि अमेरिका खुलकर इजरायल का साथ देता है, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर रुकावट पैदा हो सकती है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होगी।

    https://shagunnewsindia.com/iran-israel-war-missile-attack-on-mossad-headquarters-tension-at-peak/

    भारत की प्रतिक्रिया

    भारत ने युद्धग्रस्त ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला, जिनमें ज्यादातर कश्मीरी हैं। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एक छात्रा ने कहा, “भारत सरकार की मदद से हम सुरक्षित वापस आए। उम्मीद है कि युद्ध जल्द खत्म होगा।”

    फिलहाल, दोनों पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने कहा, “ईरानी धमकियों से नहीं डरते,” जबकि नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल “जीत की राह पर है।”

    वैश्विक समुदाय युद्धविराम की मांग कर रहा है, लेकिन तनाव और हमले कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं। मध्य पूर्व में शांति की उम्मीद धूमिल होती जा रही है, और यह युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    fDi ग्लोबल फ़्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026: तमची SFIT एशिया प्रशांत का शीर्ष ‘राइज़िंग स्टार’ घोषित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading