Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    लखनऊ में फिर शुरू हुयी झमाझम बारिश

    ShagunBy ShagunOctober 10, 2022 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Post Views: 79

    लखनऊ में रातभर से रुक रुक कर हो रही बरसात, अनुमान से 743 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, झमाझम बारिश 7 की मौत

    लखनऊ। यूपी में बारिश का कहर जारी है। यूपी में तीन दिनों से हो रही बारिश अभी थमेगी नहीं। प्रदेश के 49 जिलों में 11 अक्टूबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की रात रुकरुककर बारिश होती रही। अयोध्या और आगरा में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा है। यहां रातभर बारिश हुई। फतेहपुर में बारिश से जुड़े हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। 3 की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि दो की दीवार ढहने से हुई है। वहीं बारिश के चलते आगरा, एटा और हाथरस में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। लखनऊ में भी आज रविवार को सोमवार की छुट्टी का आदेश गया।

    बता दें कि लखनऊ में बीते शनिवार दोपहर बारिश से एक मकान की दीवार और छत गिर गई। इस दौरान खेल रहे तीन बच्चे और एक युवक मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू कर चारों घायलों को निकाल कर लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तीन लोगों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां एक युवक की हालत नाजुक बनी है। वहीं, एटा में बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिसईपुर गांव में बारिश के बाद युवक के छत पर चढ़ रहा था। इसी समय अचानक बिजली गिर गई। जिससे नदीम बुरी तरह से झुलस गया। इसके अलावा, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी, उन्नाव, लखीमपुर समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। हालांकि, इसके बाद ठंड का दौर शुरू होने का भी अनुमान है।

    दीपावली यानी 24 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। बीते शुक्रवार को 24 घंटे में 15.3 मिलीमीटर औसत बारिश प्रदेश में रिकॉर्ड की गई। यह औसत अनुमान से 743 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में 3 दिनों से लगातार बारिश से रात में हल्की ठंड और सुबह कोहरा पड़ रहा है। खेतों में पानी भर जाने से किसान परेशान हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram
    Shagun

    Keep Reading

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में मनाया गया बाबा नीम करौरी महाराज का निर्वाणोत्सव

    चाचा-भतीजे के बीच फिर चल रही खटास, शिवपाल के खास जा रहे कांग्रेस में

    विद्यांत कॉलेज में लेखांकन और वित्त पर व्याख्यान

    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    585234
    Visit Today : 213
    Visit Yesterday : 0
    Hits Today : 6816
    Total Hits : 11166308
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वेबीनार में उपभोक्ताओं ने गिनाई समस्याएं, एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग

    October 1, 2023

    जब एक संगीतकार ने लता मंगेशकर से कहा आपकी आवाज फिल्मी गायन के उपयुक्त नहीं!

    September 29, 2023

    अपना श्रेष्ठ देना कभी बंद न करें

    September 29, 2023

    मुंशीगंज अमेठी के अस्पताल को बंद करवाना स्मृति ईरानी का जन विरोधी कृत्य: कांग्रेस

    September 29, 2023

    वरिष्ठ चित्रकार आर एस शाक्या के चित्रों की प्रदर्शनी 29 सितंबर से

    September 29, 2023

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    © 2023 © ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading