Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    CM केजरीवाल को सभी गोदाम दिल्ली से बाहर ले जाने का प्रस्ताव दिया था: नितिन गडकरी

    ShagunBy ShagunJune 11, 2020 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

    इस समय में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े कोरोना के संकट से जूझ रहे हैं. धारावी जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाक़ों में ये संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है. केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी का कहना है की उद्योगों के वीकेंद्रीयकरण, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट गाँव बनाने से ही शहरों में भीड़ कम होगी.

    नितिन गडकरी ने न्यूज़18 इंडिया मीडिया से बात करते हुए कहा की उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सभी गोदाम दिल्ली से बाहर ले जाने का प्रस्ताव दिया था. इस प्रस्ताव के लिए केजरीवाल ने हाँ भी किया था. “रिंग रोड के पास जो भी गोदाम हैं, वो सब दिल्ली से बाहर ले जाने का प्रस्ताव दिया था. इसके कारण से जो औद्योगिक कचरा है जैसे प्लास्टिक, स्टील इत्यादि वो भी दिल्ली से बाहर हो जाएगा.”

    उन्होने लॉजिस्टिक पार्क बनाने की भी बात कही. “मैं रिंग रोड के साइड मैं लॉजिस्टिक पार्क बनाना को तैयार हूँ. मैने केजरीवाल जी से कहा था की दोनो साथ मिल के बनाएँगे.”
    उनका मंत्रालय दिल्ली-मुंबई हाइवे भी बनाने में कार्यरत है. लेकिन इस समय दिल्ली और दिल्ली से लगे उत्तर प्रदेश और हरियाणा की बीच सीमा विवाद थमने का नाम नही ले रहा है. उनका मानना है की राज्यों को साथ बैठ कर बातचीत से मामला सुलझाना चाहिए. गडकरी ने कहा, “जिस राज्य की सीमा जहाँ तक है, वहाँ तक अधिकार राज्य सरकार का है कि क्या करना है और क्या नही करना. उत्तर प्रदेश सरकार भी मेरे साथ है, हरियाणा सरकार भी मेरे साथ है, साथ बैठ कर, सब की स्वीकृति ले कर हम लॉजिस्टिक पार्क बनाने को तैयार हैं.”

    दिल्ली में हो रहे अस्पतालों के विवाद पर उन्होने कहा, “इस समय दिक्कत बहुत बड़े स्तर पर है और मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है. इस समय मीडीया में इन विषयों की चर्चा करने की बजाय सरकारी स्तर पर सबके बीच में बैठ के चर्चा कर के सुलझाना उचित होगा. इस प्रकार के विवाद लोगो में और निराशा पैदा करते हैं. हम आपस में चर्चा कर के जो भी अड़चन होगी वो सुलझा सकते हैं.”

    परेशानी सभी को:

    20 लाख करोड़ के पैकेज के बाद भी राहुल गाँधी ने कहा था की सरकार को पैसा लोगों के हाथ में देना चाहिए. इस पैकेज में सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए भी कई प्रावधान थे. इस पर गडकरी ने कहा की पैसा, पैसा होता है. सरकार की तरफ से सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों को हर ज़रूरी मदद दी जा रही है. उन्होने बताया की देश की जीडीपी में 29% सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों का योगदान है. साथ ही 48% एक्सपोर्ट इन उद्योगों के द्वारा होता हैं और 11 करोड़ नौकरियाँ भी दी जाती हैं. “इस मार्च तक करीब 6 लाख इंडस्ट्रीस को रिस्ट्रक्चर किया है और आने वाले समय में अगली मार्च तक 25 लाख मसमे को रिस्ट्रक्चर करेंगे.”

    उन्होने आगे कहा की इस समय अड़चन सबको है. “भारत सरकार का भी राजस्व गिरा है. ये झदगे का समय नही है बल्कि हाथ मिला कर चलने का समय है. भारत सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ खड़ी है, हम हर संभव कोशिश करेंगे सबकी मदद करने की.”

    काम करने वाले लोगों की कमी:

    नितिन गडकरी अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होने बताया कि उन्हें काम करने और निर्णय करने वाले अधिकारी पसंद हैं, टाल-मटोल करने वेल या फाइल इधर उधर करने वाले अधिकारी पसंद नहीं हैं.

    “इस देश में पैसे की कमी नही है, टेक्नालजी की कमी नही है, इस देश में काम करने वाले की कमी है. विकास के लिए काम करने की प्रतिबद्धता होगी तो हम लोग बहुत कुछ कर सकते हैं. जो काम की ज़िम्मेदारी दी है उसका मूल्यांकन होना चाहिए.” उन्होने कहा.

    कोरोना काल में अवसर:

    नितिन गडकरी के अनुसार कोरोना काल अप्रत्यक्ष रूप से एक अवसर ले कर आया है. कुछ समय पहले जहाँ भारत ने चीन से पीपीई किट मँगवाई थी, अब भारत 5 लाख पीपीई किट का निर्माण कर रहा है और साथ ही दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है. “कुछ समय पहले सैनिटाइजर का भाव 1200 रुपये प्रति लीटेर हो गया था. मैने सब चीनी की मिल्स को बोला सैनिटाइजर बनाने के लिए, प्रधानमंत्री ने बोला चावल से सैनिटाइजर बनाना के लिए. अब 160 रुपये लीटेर कीमत आ गयी है. पुर कनाडा, अमेरिका से लेकर दुबई तक अब हम सैनिटाइजर एक्सपोर्ट कर रहे हैं.”
    उन्होने कहा की अब लोग भारत में निवेश करना चाहते हैं. अगर हम आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे जायें तो निश्चित रूप से हमारा सपना पूरा होगा

    20 लाख करोड़ के पैकेज के बाद भी राहुल गाँधी ने कहा था की सरकार को पैसा लोगों के हाथ में देना चाहिए. इस पैकेज में सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए भी कई प्रावधान थे. इस पर गडकरी ने कहा की पैसा, पैसा होता है. सरकार की तरफ से सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों को हर ज़रूरी मदद दी जा रही है. उन्होने बताया की देश की जीडीपी में 29% सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्योगों का योगदान है. साथ ही 48% एक्सपोर्ट इन उद्योगों के द्वारा होता हैं और 11 करोड़ नौकरियाँ भी दी जाती हैं. “इस मार्च तक करीब 6 लाख इंडस्ट्रीस को रिस्ट्रक्चर किया है और आने वाले समय में अगली मार्च तक 25 लाख मसमे को रिस्ट्रक्चर करेंगे.”

    उन्होने आगे कहा की इस समय अड़चन सबको है. “भारत सरकार का भी राजस्व गिरा है. ये झगडे का समय नही है बल्कि हाथ मिला कर चलने का समय है. भारत सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ खड़ी है, हम हर संभव कोशिश करेंगे सबकी मदद करने की.”

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading