आईपीएल के तीन मैच यहां खेले जाने हैं यहाँ
नई दिल्ली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को 6 दिन के भीतर तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सफलता का बदला लेने के इरादे से ये धमकी दी गई है। आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल अनुसार अभी यहां 3 मैच और खेले जाने बाकी हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले भी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये दोनों धमकियां 8 मई और 12 मई को आई थीं। धमकी के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और स्टेडियम को फिर से खंगाला जा रहा है। 12 मई को आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल जारी किया गया था, बचे 17 मैचों में से तीन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही खेले जाने हैं।







