Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    महर्षि अरविन्द कृत भवानी भारती काव्य श्लोक गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

    By November 6, 2017 Education No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 583

    लखनऊ 6 नवंबर। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर लखनऊ के तत्वावधान में सोमवार को अन्र्तविद्यालयी महर्षि अरविन्द कृत भवानी भारती काव्य के श्लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह प्रतियोगिता संस्कृत भाषा में आयोजित की जाती है। इसमें 11 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    इस अवसर पर अरविन्द आश्रम पाण्डिचेरी से आये डा. सम्पदानन्द मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महर्षि अरविन्द के विचार को सभी के सामने व्यक्त किया कि भारत भूमि मात्र एक भूमि खण्ड ही नहीं हैं अपितु एक शक्ति है। जिस प्रकार गीता में कृष्ण अर्जुन को कर्म के लिए प्रेरित करते हैं वैसे ही महर्षि अरविन्दजी भवानी भारती के माध्यम से भारतीयों को प्रेरित करते हैं। इस समय भारत माँ को कृष्ण की बासुरी नहीं, अपितु शिव के ताण्डव की आवश्यकता है।

    विद्यालय की उपाध्यक्षा अंजलि जयपुरिया ने जापान की उन्नति का कारण बताते हुए कहा कि जापानी बच्चों को बचपन में ही अपनी भाषा और रहन-सहन से अवगत करा दिया जाता है अतः उनमें ये भाव बाल्यकाल से ही आ जाते हैं। उसी प्रकार भारत में भी संस्कृत भाषा के माध्यम से उनमें यह भाव उत्पन्न करना चाहिए। मुख्य अतिथि डा. सुरेन्द्र पाठक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रांे में अन्तर्निहित शक्तियों के समग्र विकास पर जोर दिया हैं जिसमें संस्कृत भाषा सहायक है। यह भाषा आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का कार्य करती है। इस अवसर पर संस्कृता मिश्रा, विकास अधिकारी लखनऊ ने कहा कि संस्कृत भाषा का ज्ञान बाल्यकाल से ही देना चाहिए।

    इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 में युवाक्षी रस्तोगी ने प्रथम, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर लखनऊ, याषिका गुप्ता ने द्वितीय, पूरनचंद विद्या निकेतन कानपुर, अर्णव सिंह ने तृतीय, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बनारस, कक्षा 7 में अनन्या निगम ने प्रथम, पूरनचंद विद्या निकेतन कानपुर, प्रांषु जैन ने द्वितीय सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बनारस, हर्षनाथ झा ने तृतीय सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर एवं कक्षा 8 में लावण्या बाजपेयी ने प्रथम, सर पदमपत सिंहानिया कानपुर, सुविज्ञ तिवारी ने द्वितीय, बालविद्या मंदिर स्कूल चारबाग, अलिजा कादिर ने द्वितीय सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर, गर्व अग्रवाल ने तृतीय स्थान पूरनचंद विद्या निकेतन कानपुर प्राप्त किया। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डा. सुधीर तिवारी ने विद्यालय में संस्कृत अध्यापन के उददेश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में विजयी प्रतिभागियों बच्चों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    #Jaipuriya school

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading