Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»जनसमस्या

    भीषण गंदगी ने लगाई रोजा अफ्तार पर रोक, नगर निगम से रोजेदार दुखी

    By May 23, 2018 जनसमस्या No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 651

    लखनऊ, 23 मई। इंदिरा नगर स्थित गाजीपुर और उससे सटी आवास विकास कालोनी में फैली भीषण गंदगी ने सामूहिक रोजा अफ्तार के आयोजन पर रोक लगा रही है। दूसरी तरफ नगर निगम में इसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में ‘इंसानी बिरादरी’ ने प्रशासन के इस रवैये को रोजेदारों और सामूहिकता की भावना का अपमान करार दिया है।

    इंसानी बिरादरी के खिदमतगार वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि 21 मई को 75 स्थानीय नागरिकों ने इस बावत नगर निगम के इंदिरा नगर स्थित जोनल आफिस में उप नगर आयुक्त को संबधित मांगपत्र सौंपा था। इस दौरान नग्मा बानो, मेहताब बानो, परवीन खातून, रेखा गुप्ता, हफीज अहमद, शंभू आदि मौजूद थे। मांगपत्र की प्रतिलिपि नगर आयुक्त और जल संस्थान को भी प्रेषित की गयी है। लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं हुयी। इलाके में पसरी गंदगी के बीच कल मजार के पास सालाना उर्स और मेला भी शुरू हो गया।

    उन्होंने बताया कि पिछले साल मोहर्रम के अगले दिन 2 अक्टूबर को सीवर लाइन बिछाने के लिए गलियां खोदी गयी थीं लेकिन उसे जस का तस छोड़ दिया गया। रमजान का महीना भी आ गया। इस मौके पर लोग मिलजुल कर सामूहिक रोजा अफ्तार का आयोजन करते हैं। मुश्किल यह है कि रोजा अफ्तार की जगह मकान नंबर सी- 1377/3 से शुरू होनेवाली गली ऊबड़-खाबड़ बनी हुई है। दोनों मेनहोल भी अधखुले पड़े हैं। उसके ढक्कन जर्जर हो चुके हैं। सीवर का पानी अक्सर उफनता रहता है- बीमारी और बदबू का सोता हो गया है। सी ब्लाक मस्जिद के पीछे स्थित मजार के पास मलबे का ढेर है जिसके पास रोजा अफ्तार समेत तमाम सामाजिक कार्यक्रमों के लिए खाने-पीने का सामान पकाया जाता है।

    इंसानी बिरादरी की ओर से भेजे गए मांगपत्र में अनुरोध किया गया है कि रोजा अफ्तार की गली को दुरूस्त किया जाये, दोनों मेनहोल के ढक्कन बदले जायें और मजार के पास पड़ा मलबा हटाया जाये। ताकि पवित्र रमजान के दौरान स्वच्छता के साथ रोजा अफ्तार का आयोजन किया जा सके।

    Keep Reading

    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading