Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»जनसमस्या

    समाधान शिविर में विधायक नीरज बोरा ने सुनी लोगों की समस्‍याएं

    By June 14, 2018 जनसमस्या No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 571
    लखनऊ, 14 जून। मनकामेश्‍वर वार्ड अन्‍तर्गत सामुदायिक केन्‍द्र, डालीगंज में गुरूवार को उत्‍तर विधानसभा विधायक डा. नीरज बोरा की उपस्थिति में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 300 आवेदन प्राप्‍त हुये। जिसमें लगभग 100 आवेदन पत्रों का स्‍थल पर ही निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्‍न विभागों के अधिकारियों द्वारा स्‍टॉल लगाया गया व अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी भी क्षेत्रीय लोगों को दी। शिविर में प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना, राशन कार्ड, पेंशन एवं आयुष्‍मान योजना से सम्‍बन्धित समस्‍याओं का निराकरण एवं नई समस्‍याओं का पंजीकरण भी मौजूद जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा किया गया।
    समाधान शिविर में मौजूद विधायक डा. नीरज बोरा ने क्षेत्रीय लोगों की समस्‍याएं सुनी एवं कई समस्‍याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया। उन्‍होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध कराना ही उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे। उन्‍होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि आप लोग शिविर में जाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी लें तथा उसका लाभ उठायें।
    समाधान शिविर में सबसे अधिक समस्‍याएं पेंशन से संब‍ंधित देखने को मिली। वाल्‍मीकि कालोनी निवासी आशा देवी ने विधायक डा. नीरज बोरा से गुहार लगायी की पेंशन के लिये मैंने कई बार आवेदन किया लेकिन आज तक पेंशन नहीं प्राप्‍त हुयी। इस पर डा.बोरा ने पेंशन निर्गत करने में आ रही समस्‍याओं को दूर करने और योजना का लाभ नियमित करने के लिये मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं कई लोगों ने राशन कार्ड न होने की शिकायत डा. बोरा से की। डा. बोरा ने मौजूद अधिकारियों से इनकी समस्‍या को दूर करने के लिये आदेशित किया। मौजूद विभागीय अधिकारियों ने शिविर में ही लोगों को राशन कार्ड दिलाने हेतु फार्म भरवाए एवं बताया कि जल्‍द ही सभी लोगों को राशन कार्ड उपलब्‍ध हो जायेगा।
    शिविर में मुख्‍य रूप से क्षेत्रीय पार्षद रेखा रोशनी, पूर्व पार्षद रणजीत सिंह, डा.एस.बी.सिंह, लालजी तिवारी, विष्‍णु‍ तिवारी, लवकुश त्रिवेदी, अवधेश कुमार, अवधेश त्रिपाठी, कृपाशंकर मिश्र एवं जिला प्रशासन अधिकारियों सहित भारी संख्‍या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

    Keep Reading

    The New Look of Katauta Lake: Lucknow Municipal Corporation's Special Cleanliness Drive

    कटौता झील का नया रूप: लखनऊ नगर निगम का विशेष स्वच्छता अभियान

    Tikwampur, the birthplace of patriotism, falls victim to government apathy.

    राष्ट्रभक्ति की जन्मभूमि टिकवांपुर सरकारी बेरुखी की शिकार

    Agricultural Cycle Disrupted by Extreme Heat: Record Temperatures in April; India Becomes the Global Heat Capital

    भीषण गर्मी से कृषि चक्र बिगड़ा : अप्रैल में ही रिकॉर्ड गर्मी, भारत बना ग्लोबल हीट कैपिटल

    Major Attack in Parliament! Raghav Chadha Asks: Why Does Unused Mobile Data Vanish at Midnight? Telecom Companies' 'Looting' Must Stop!

    संसद में बड़ा हमला! राघव चड्ढा बोले: बचा हुआ मोबाइल डेटा midnight पर क्यों गायब? टेलीकॉम कंपनियों की ‘लूट’ बंद हो!

    मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती खरीदते वक्त सावधान! इन 5 जरूरी बातों से बचें नकली-खतरनाक उत्पाद

    A big assurance from the Union Minister on the demand for a railway underpass in Mau!

    मऊ में रेलवे अंडरपास की मांग पर केंद्रीय मंत्री से मिला बड़ा आश्वासन!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading