Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media

    रोचक जानकारी: तब ट्रेनों में शौचालय नहीं होते थे 

    ShagunBy ShagunSeptember 17, 2020Updated:December 29, 2024 Social media No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    फोटो: गूगल से साभार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,750
    “ओखिल बाबू ने जम कर कटहल की सब्जी और रोटी खाई फिर निकल पड़े अपनी यात्रा पर, ट्रेन के डिब्बे में बैठे बैठे पेट फूलने लगा और गर्मी के कारण पेट की हालत नाजुक होने लगी ।
    ट्रेन अहमदपुर रेलवे स्टशेन पर रुकी तो ओखिल बाबू प्लेटफार्म से अपना लोटा भर कर पटरियों के पार हो लिये,  दस्त और मरोड़ से  बेहाल ओखिल बाबू ढंग से फारिग भी न हो पाये थे कि गार्ड ने सीटी बजा दी। सीटी की आवाज सुनते ही ओखिल बाबू जल्दबाजी में एक हाथ में लोटा और दूसरे हाथ से धोती को उठा कर दौड पड़े ।
    इसी जल्दबाजी और हडबड़ाहट में ओखिल बाबू का पैर धोती में फंस गया और  वो पटरी पर गिर पडे, , धोती खुल गयी, शर्मसार ओखिल बाबू के दिगम्बर स्वरूप को प्लेटफार्म से झांकते कई औरत मर्दों ने देखा , कुछ अरे संभलकर बोले तो कुछ मुस्कुराकर सीन का मजा लेने लगे , कुछ ओखिल बाबू के दिगम्बर स्वरूप पर ठहाके मारने लगे ।
    ओखिल बाबू  ट्रेन रोकने को जोर  जोर से चिल्लाने लगे लेकिन ट्रेन  चली गयी , ओखिल बाबू अहमदपुर स्टेशन पर ही छूट गये ।
    ये बात है 1909 की  तब ट्रेन में टाॅयलेट केवल प्रथम श्रेणी के डिब्बों में ही होते थे । 1891 से पहले  प्रथम श्रेणी में भी टाॅयलेट नहीं होते थे।
     ओखिल बाबू यानी ओखिल चन्द्र सेन नाम के इस यात्री को अपनी साथ घटी घटना ने बहुत विचलित कर दिया ,  तब उन्होने  रेल विभाग के साहिबगंज  मंडल रेल कार्यालय के नाम एक धमकी भरा पत्र लिखा जिसमें  धमकी ये थी कि यदि आपने  मेरे पत्र पर कार्यवाही नहीं की तो मैं ये घटना अखबार को बता दूंगा ।
     मने उस दौर में अखबार का डर होता था ।  उन्होने  उपर बताई सारी घटना का विस्तार से वर्णन करते हुए   अंत में लिखा कि यह बहुत बुरा है कि ” जब कोई व्यक्ति टॉयलेट के लिए जाता है तो क्या गार्ड ट्रेन  को 5 मिनट भी नहीं रोक सकता।
    मैं आपके अधिकारियों से गुजारिश करता हूं कि जनता की भलाई के लिए उस गार्ड पर भारी जुर्माना  लगाया जाए। अगर ऐसा नहीं होगा तो मैं इसे अखबार में छपवाऊंगा। “
    रेलवे से लेकर सरकार में तब इंसान  रहते थे , उन्होने एक आम यात्री के इस पत्र को इतनी गंभीरता से लिया कि  अगले दो सालों में  ट्रेन के हर डिब्बे में  टाॅयलेट स्थाापित कर दिये गये ।
    तो ! ट्रेन में जब भी टायलेट का  प्रयोग करो , ओखिल बाबू का शुक्रिया करना ना भूला करो !
    ओखिल बाबू का वो पत्र आज भी दिल्ली के रेलवे म्यूजियम में सुरक्षित और संरक्षित है । ” – 
    अद्वैत बहुगुणा

    Shagun

    Keep Reading

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading