लखनऊ, 08 मार्च 2021: श्रीमती लीला घोष मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को आरबीएन ग्लोबल क्लब और शाकम्बरी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें शाकम्बरी ने छह विकेट से मैच को जीत लिया।
आरबीएन ग्लोबल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक 32 रन राजदीप सिंह ने बनाया। इसके बाद आदिकृष्णा ने 29 रन, आशुतोष तिवारी ने 24 रन, अंशुल ने 17 रन बनाये। शाकम्बरी टीम के गेंदबाज कृष्णा पटेल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिये।
वहीं शाकम्बरी टीम ने 26वें ओवर में ही चार विकेट खोकर 156 रन बना लिये और मैच को छह विकेट से जीत लिया। शाकम्बरी के सलामी बल्लेबाज जितेन्द्र दुबे ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए छह चौका व तीन छक्का की मदद से 36 बाल पर 54 रन बनाये। वहीं अर्श कुमार ने 29 रन, तन्मय तिवारी ने 18 रन बनाये। मैन आफ द मैच का खिताब जितेन्द्र दुबे को दिया गया।







