मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटरकालेजिएट टूर्नामेंट का तीसरा दिन
लखनऊ, 17 मार्च, 2021: शिया पी.जी. कालेज लखनऊ द्वारा आयोजित खतीब-ए-अकबर मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटर कालेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन जेएनपीजी कालेज और मुमताज कालेज के बीच सेमीफाइनल खेला गया, जिसमें जेएनपीजी कालेज ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुमताज कालेज पर 113 रनों के विशाल अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की।
इस अवसर पर खेल निदेशक डाॅ. कुंवर जय सिंह, डाॅ. प्रदीप शर्मा, डाॅ. एम.के. शुक्ला, डाॅ. अरमान तकवी, डाॅ. आशीष राय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जेएनपीजी कालेज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जेएनपीजी कालेज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें ध्रुव बिपिन ने 32 गेदों में सर्वाधिक 54 रन बनाये वहीं प्रदीप कुमार नें 24 गेंदों में 45 रन बनाए। जवाब में उतरी मुमताज कालेज की पूरी टीम 20 ओवर में 79 रन बनाकर आउट हो गई। जेएनपीजी कालेज के तन्मय तिवारी को ‘मैन आफ द मैच’ घोषित किया गया।
खेल निदेशक डाॅ. कुंवर जय सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 मार्च को शिया पी जी कालेज और जेएनपीजी कालेज के बीच प्रातः 9 बजे से खेला जायेगा और पुरस्कार वितरण दोपहर 1 बजे से होगा।







