Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग

    दफन हो गया वो रिपोर्टर 

    By October 13, 2017 ब्लॉग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565
    नवेद शिकोह
    उसके हिस्से में कम से कम आधा पन्ना आता था। सत्ता के खिलाफ आवाज को अल्फाज देने वाले इस पन्ने पर अब सरकारों की सच्ची-झूठी उपलब्धियों वाले डिस्प्ले विज्ञापनों ने कब्जा कर लिया है।
    धरना-प्रदर्शन, क्रमिक-अनशन बीट वाला रिपोर्टर जाने कहाँ चला गया। इसकी सीट पर विज्ञापन के लाइजनर को रिपोर्टर का मुखौटा लगाकर बैठा दिया जाता हैं। इसके पेज पर अब खूब जारी होने वाले सरकारी विज्ञापन छपते हैं और इन विज्ञापनों के इर्द-गिर्द सरकार की मनमाफिक यानी चाटुकारिता वाली खबरें नजर आती हैं।  विज्ञापन कम मिलते हैं तो चाटुकारिता ब्लैकमेलिंग का रूप भी इख्तियार कर लेती है।
         मुझे याद है 22-23 बरस पुराना वो दौर जब अखबार कार्पोरेट या हुकुमतों की गुलामी में पूरी तरह से नहीं आये थे। विज्ञापन प्रतिनिधि और पत्रकार का सौत जैसा रिश्ता होता था।
      पन्ने कम होते थे और खबरें ज्यादा।  जरुरी खबरों को जगह देना जरूरी समझकर विज्ञापन लौटा दिये जाते थे।कम ही ऐसा होता था जब ज्यादा विज्ञापन की वजह से कोई खबर कट जाती थी ओर रिपोर्टर विज्ञापन डिपार्टमेंट और विज्ञापन प्रतिनिधि पर अपनी खीज निकालता था।
      हर अखबार में धरना-प्रदर्शन, क्रमिक-अनशन की महत्वपूर्ण बीट होती थी। इस बीट का एक लिखाड़(खूब लिखने वाला) रिपोर्टर होता था। इस रिपोर्टर के विकल्प के तौर पर भी एक रिपोर्टर होता था। 1996 में मैने भी कुछ वक्त “धरना-प्रदर्शन” बीट देखी। मुझे याद है उस दौर और उससे पहले के दौर में  नवजीवन, अमृत प्रभात, नव भारत टाइम और उसके ” सांध्य समाचार सेवा, दैनिक जागरण,  आज, स्वतंत्र भारत और राष्टीय सहारा  इत्यादि में धरना-प्रदर्शन का लगभग आधा पन्ना फिक्स रहता था। हर रोज धरने-प्रदर्शन की खबरें प्रमुखता से छापी जाती थीं। इनकी तस्वीरें का असाइनमेंट फोटोग्राफर सुबह की मीटिंग के बाद सबसे पहले करता था।
     सरकार के विरोध में 10-20 लोग भी बैठते थे तो इसकी खबर बनती थी, फोटो लगता था। यहां तक की कोशिश ये भी की जाती थी कि हर आम प्रदर्शनकारी के नाम को भी खबर में जगह दे दी जाये।
    अब अखबारों में न फरियादियों की खबरों का स्थान रहा न प्रदर्शनकारियों का। न अब पहले जैसी धरने की बीट रही, न धरना-प्रदर्शन की बीट का रिपोर्टर रहा और न विधानसभा के सामने वाला एतिहासिक धरना स्थल रहा।
    धरना स्थल का वो एतिहासिक स्थान जहां प्रदेश के फरियादी राजा और उसकी सल्तनत की खामियों का बखान करते थे।  अपनी मांगों की आवाज बुलंद करते थे अपने हक की लड़ाई लड़ते थे, आज पुराने धरना स्थल की खाक जदा जमीन पर संगमरमर का दरबार बन गया है। लोकभवन में वजीरे आला की कुर्सी के नीचे शायद लोकतंत्र में आवाज उठाने की जुबान भी दब गयी है। हक मांगने के लिये हकदार का तना सीना भी हुकूमत की  कुर्सी के पाँव के नीचे दबा गया है। कोप भवन(धरना स्थल) की खाक पर बसे अरबों के शाही लोकभवन को लोक चिंताओं से दूर रखने के लिये ऊंचाई दी गयी है। ऊंचाई देने के लिए हुकूमत की कुर्सी के नीचे चौथे खंभे का उपयोग हुआ होगा। इस खंभे के नीचे ही शायद धरना-प्रदर्शन का रिपोर्टर दफन है। अखबार की खबरों में तो अब वो नहीं दिखता।

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading