Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    बिहार क्रिकेट लीग का आगाज, कपिल देव शामिल होने पहुंचे पटना

    ShagunBy ShagunMarch 19, 2021 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 668

    लीग का आगाज आज से

    पटना, 19 मार्च 2021 : आईपीएल के तर्ज पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बिहार में पहली बार आयोजित होने वाली टी- 20 बिहार क्रिकेट लीग (BCL) का आगाज आज शनिवार को पटना के राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा स्‍टेडियम में होगा, जिसका शुभारंभ बिहार के महामहिम राज्‍यपाल फागू चौहान करेंगे। इस मौके पर 1983 में वर्ल्‍ड कप में भारत को जीत दिलाने वाली टीम के कप्‍तान कपिल देव भी शामिल रहेंगे।

    यह जानकारी बिहार क्रिकेट लीग के चेयरमैन संजीव रतन उर्फ सोना सिंह, संयोजक ओम प्रकाश तिवारी और टूर्नामेंट के फ्रेंचाइजी पार्टनर इलिट स्‍पोटर्स के प्रबंध निदेशक निशांत दयाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

    उन्‍होंने बताया‍ कि ऊर्जा स्‍टेडियम BCL 2021 के ऐतिहासिक आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। आज दोपहर 2 बजे टॉस का सिक्‍का उछाला जाने के बाद टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा। पहला मैच दोपहर 2 बजे से अंगिका एवेंजर्स बनाम पटना पाइलट्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 6 बजे से दरभंगा डायमंड्स बनाम भागलपुर बुल्‍स के बीच होगा।  उन्‍होंने कहा कि 20 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होने वाले इस टी- 20 बिहार क्रिकेट लीग (BCL) में हर दिन दो मैच खेले जायेंगे।

    उन्‍होंने बताया कि इसका लाइव प्रसारण ग्‍लोबल स्‍पोर्टस चैनल यूरो स्पोर्ट्स पर होगा। हर टीम के एक मेंटॉर होंगे, जो इंटरनेशनल स्‍तर के क्रिकेटर होंगे। इन मेंटॉर में वेंकटेश प्रसाद, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्‍ने दिलशान, आर पी सिंह और डेनी मौरिसन हैं। इनके होटल में खिलाड़ियों के साथ रहने से बिहार के युवा क्रिकेटरो का उत्‍साह बढ़ेगा। उन्‍होंने कहा कि BCL के सभी मुकाबलों में कोविड के नॉमर्स का विशेष ख्‍याल रखा जायेगा और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को कड़ाई से पालन किया जाएगा। प्रशासन के निर्देशानुसार स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। दर्शक घर में टीवी पर यूरो स्पोर्ट्स चैनेल पर खेल का आनन्द ले सकेंगे।

    यह है मैच का शेड्यूल: 

    20 मार्च : अंगिका एवेंजर्स बनाम पटना पाइलट्स (दोपहर 2 बजे)
    20 मार्च : दरभंगा डायमंड्स बनाम भागलपुर बुल्‍स (संध्‍या 6 बजे)
    21 मार्च : गया ग्‍लेडियेर्ट्स बनाम भागलपुर बुल्‍स (दोपहर 2 बजे)
    21 मार्च : अंगिका एवेंजर्स बनाम दरभंगा डायमंड्स (संध्‍या 6 बजे)
    22 मार्च : गया ग्‍लेडियेर्ट्स बनाम दरभंगा डायमंड्स (दोपहर 2 बजे)
    22 मार्च : पटना पाइलट्स बनाम भागलपुर बुल्‍स (संध्‍या 6 बजे)
    23 मार्च : पटना पाइलट्स बनाम दरभंगा डायमंड्स (दोपहर 2 बजे)
    23 मार्च : गया ग्‍लेडियेर्ट्स बनाम अंगिका एवेंजर्स (संध्‍या 6 बजे)
    24 मार्च : अंगिका एवेंजर्स बनाम भागलपुर बुल्‍स (दोपहर 2 बजे)
    24 मार्च : गया ग्‍लेडियेर्ट्स बनाम पटना पाइलट्स (संध्‍या 6 बजे)
    25 मार्च : पहला सेमीफाइनल नंबर 1 बनाम नंबर 4 (दोपहर 2 बजे)
    25 मार्च : दूसरा सेमीफाइनल नंबर 2 बनाम नंबर 3 (संध्‍या 6 बजे)
    26 मार्च : फाइनल मैच शाम 4 बजे से

    यह है टीमें :

    पटना पाइलट्स : शशीम राठौड़, मंगल महरूर, सकिबुल गनी, आकाश राज, विजय भारती, समर कादरी, सरमन निगरोध, अंकुश राज, बलजीत सिंह बिहारी (बिन्‍नी), हिमांशु सिंह, अनिमेष कुमार, अंशु, सचिन कुमार, सूर्य वंशम, रश्मिकांत रंजन, मोहित कुमार, भास्‍कर दुबे, दिव्‍यांश राज, शिशिर साकेत और खालिद।

    Shagun

    Keep Reading

    A major cricketing battle is set to unfold in Nairobi, with the world’s top players taking to the field starting December 3rd.

    नैरोबी में छिड़ेगी क्रिकेट की महाजंग, 3 दिसंबर से मैदान पर उतरेंगे दुनिया के धुरंधर

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    Cricket stars and a fresh take on fashion: two major events in Mumbai grab the headlines

    क्रिकेट के सितारे और फैशन का नया अंदाज, मुंबई में दो बड़े आयोजनों ने बटोरी सुर्खियां

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A unique blend of love, reincarnation, and terror: Gehana Vasisth’s 'Saga of Love' released on Hungama OTT

    प्यार, पुनर्जन्म और खौफ का अनोखा संगम: गहना वशिष्ठ की ‘सागा ऑफ लव’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज

    November 23, 2026

    भटकती भीड़ की दिशा बदले तो भारत की दशा बदले!

    November 23, 2026
    A grand stage for talent: ‘Lyceum TV’ OTT platform launched in Lucknow

    हुनर को मिलेगा बड़ा मंच, लखनऊ में ‘लायसियम टीवी’ OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च

    November 23, 2026
    Taiwanese company to invest ₹1,141 crore in UP; 1,200 youths to get employment

    यूपी में ₹1,141 करोड़ निवेश करेगी ताइवानी कंपनी, 1,200 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    November 23, 2026
    Manoj Bajpayee gives a sharp retort to trolls, stands up for artists

    मनोज बाजपेयी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कलाकारों के पक्ष में खड़े हुए

    November 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading