Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    कराटे चैंपियनशिप : वाराणसी अव्वल, लखनऊ दूसरा व गौतमबुद्धनगर को मिला तीसरा स्थान

    ShagunBy ShagunJanuary 12, 2026 खेल No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Karate Championship: Varanasi secured first place, Lucknow came in second, and Gautam Buddh Nagar finished third.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,832

    स्वर्ण विजेता राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व

    लखनऊ । अंडर-21 व सीनियर यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण सहित कुल 24 पदक जीतकर वाराणसी ने पहला स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में मेजबान लखनऊ ने भी पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए, लेकिन रजत और कांस्य पदकों की संख्या कम रहने के कारण उसे दूसरा स्थान मिला जबकि गौतम बुद्ध नगर को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

    कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में हुई चैंपियनशिप मुकाबले खेले गए। तालिका के अनुसार वाराणसी ने पांच स्वर्ण, सात रजत व 12 कांस्य सहित कुल 24 पदकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। मेजबान लखनऊ पांच स्वर्ण, तीन रजत व तीन कांस्य सहित कुल 11 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि गौतम बुद्ध नगर ने चार स्वर्ण, पांच रजत व आठ कांस्य सहित 17 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।Karate Championship: Varanasi secured first place, Lucknow came in second, and Gautam Buddh Nagar finished third.

    समापन समारोह में कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता नई दिल्ली में आगामी 26 फरवरी से एक मार्च 2026 तक होने वाली आगामी कियो अंडर-21 व सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्ण अवतार भी मौजूद रहे।

    अंतिम परिणाम इस प्रकार हैँ: –
    अंडर-21 पुरुष कुमिते (60 किग्रा से कम): –

    स्वर्ण : नंदन कुमार (गाजियाबाद), रजत: शरद श्रीवास्तव (लखनऊ), कांस्य : अकांत कुमार (बुलंदशहर) व रुद्र प्रताप यादव (वाराणसी)
    अंडर-21 पुरुष कुमिते (67 किग्रा से कम) :-

    स्वर्ण : करण कुमार (मथुरा), रजत : देवेश विश्वकर्मा (वाराणसी), कांस्य: मोहम्मद अयान (चंदौली) व कृष (गौतम बुद्ध नगर)
    अंडर-21 पुरुष कुमिते (75 किग्रा से कम):-

    स्वर्ण: ठाकुर चौहान (गौतम बुद्ध नगर), रजत: सुमित कुमार (बुलंदशहर), कांस्य : राहुल चौधरी (गौतम बुद्ध नगर) व माधव तिवारी (वाराणसी)

    अंडर-21 पुरुष कुमिते (84 किग्रा से कम) :-

    स्वर्ण: यशस्वी शर्मा (गाजियाबाद), रजत: अश्वनी (गौतम बुद्ध नगर), कांस्य: करण राज (गौतम बुद्ध नगर) व अफियान खान (चंदौली)
    सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 55 किग्रा से कम):-

    स्वर्ण: सत्य नारायण मौर्य (जौनपुर), रजत:

    जयवीर सिंह (आगरा), कांस्य : प्रशांत (लखनऊ) व अंकित यादव (वाराणसी)

    सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 60 किग्रा से कम):-

    स्वर्ण: ज्ञानेश कुमार सिंघल (लखनऊ), रजत :

    मुकेश (गौतम बुद्ध नगर), कांस्य : जयवीर (चंदौली) व प्रकाश अग्रहरि (वाराणसी)

    सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 67 किग्रा से कम):-

    स्वर्ण: करण कुमार (मथुरा), रजत: जय भारत दुबे (लखनऊ), कांस्य:

    पवन कुमार (अलीगढ़) व अरविंद पांडेय (गौतम बुद्ध नगर)
    सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 75 किग्रा से कम):-

    स्वर्ण: राहुल चौधरी (गौतम बुद्ध नगर), रजत:

    सुमित कुमार (बुलंदशहर), कांस्य : सौरव कुमार यादव (वाराणसी) व वीरेंद्र कुमार (गौतम बुद्ध नगर)

    सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 84 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सम्राट (गौतम बुद्ध नगर), रजत: हर्ष कुमार (गौतम बुद्ध नगर), कांस्य : अमित कुमार (बलिया) व यशस्वी शर्मा (गाजियाबाद)

    सीनियर पुरुष कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 84 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण: अरुण कुमार (मथुरा), रजत: आर्यन कुमार (बुलंदशहर), कांस्य : कृष्णा जी सिंह (बलिया) व गुरुदयाल (बलिया)

    सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 50 किग्रा से कम):- स्वर्ण: आकांक्षा वर्मा (वाराणसी), रजत: शशिकला मौर्य (वाराणसी), कांस्य : दिया पंवार (मेरठ) व रितिका यादव (वाराणसी)

    सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 55 किग्रा से कम): – स्वर्ण: गौरी पाठक (वाराणसी), रजत: मनीषा (आगरा), कांस्य : लक्ष्मी (प्रयागराज) व खुशी धामा (मेरठ)

    सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 61 किग्रा से कम): – स्वर्ण : सृष्टि दुबे (भदोही), रजत : आकांक्षा (गाजियाबाद), कांस्य : गरिमा सिंह (बलिया) व रिया तोमर (यूपी पुलिस)

    सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 68 किग्रा से कम):- स्वर्ण: स्नेहा गौतम (गाजियाबाद), रजत : रोशनी राय (वाराणसी), कांस्य : अंजलि अनुरागी (बांदा) व साक्षी रघुवंशी (गाजियाबाद)

    सीनियर महिला कुमिते (18 वर्ष से अधिक, 68 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण: सोमेरिता सैनी (बुलंदशहर), रजत: जया उपाध्याय (वाराणसी), कांस्य : अनुपमा तिवारी (प्रयागराज) व दीक्षा सिंह (गौतम बुद्ध नगर)

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading