एसपी राजेश कुमार ने गुणवत्ता पर जोर देते हुए दिए सख्त निर्देश
कौशाम्बी। कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को दो महत्वपूर्ण कार्य किए। सबसे पहले उन्होंने कस्बा मंझनपुर के नेता नगर में निर्माणाधीन साइबर थाने का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय-सीमा की बारीकी से समीक्षा की। ठेकेदारों एवं कार्यदायी संस्था से विस्तृत जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने साफ कहा कि निर्माण में गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा, अन्यथा ठेकेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना
इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में पहुंचे आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। उन्होंने फरियादियों की बातें ध्यान से सुनीं और शिकायतों के त्वरित, विधिवत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित थानेदार, कोतवाल एवं क्षेत्राधिकारियों को ऑनलाइन संवाद के माध्यम से निर्देश दिए। सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के अंदर समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
एसपी राजेश कुमार ने दोनों मौकों पर जनता की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।







