भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय लालजी टंडन के जयंती के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आज प्रातः मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में चौक स्टेडियम में निर्मित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लोकार्पण कर उसका नामकरण लालजी टंडन के नाम पर किया गया।
वहीं पार्षद अनुराग मिश्रा द्वारा लालजी टंडन फाउंडेशन के तत्वाधान में चौक स्टेडियम लालजी टंडन बहुउद्देशीय हॉल प्रांगण में जयंती के अवसर पर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए कोविड-19 दृष्टिगत रखते हुए सूक्ष्म स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा अधिकारी जीतेंद्र यादव द्वारा हैंडबॉल, हॉकी ,फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, योगा व ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और अनुदान राशि द्वारा सम्मानित किया गया। संस्कार, अभिराज, खुशी राठौर, मनीषा त्रिपाठी, उमा, अर्पिता, शिवानी, अतुल, विमल, रोहन, मुकेश ,शहजाद व शिवम वर्मा इस अवसर पर सम्मानित हुए।
कार्यक्रम में स्टेडियम इंचार्ज संजीव सिंह, डॉक्टर उमंग खन्ना, प्रवीण गर्ग, संजय त्रिवेदी ,ईशान अवस्थी, शिवम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन जिला फुटबॉल संघ सचिव कन्हैया लाल द्वारा किया गया।







